फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Preparations fair in Shiv temple Nalas Rajpura swing March 10 to 12

राजपुरा स्थित शिव मंदिर नलास में मेले की तैयारियां जोरों पर, 10 से 12 मार्च तक चलेगा मेला

Tue, 09 Mar 2021 10:22 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Preparations fair in Shiv temple Nalas Rajpura swing March 10 to 12
राजपुरा। प्राचीन शिव मंदिर नलास में महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। यह मेला 10 से 12 मार्च तक चलेगा। मंदिर में करीब एक लाख महिला श्रद्धालु कलश परिक्रमा करेगी। मंदिर कमेटी की तरफ से परिक्रमा करने के लिए अलग से शिवलिंग और मंदिर की स्थापना की गई है। मंदिर कमेटी के सेवादार महिंदर अरोड़ा ने बताया की कमेटी की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। करीब सौ से ज्यादा बैरिकेड्स लगाए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस बल के सैकड़ों जवान और करीब एक हजार भोले बाबा की फौज को तैनात किया जा रहा है। वही, श्रद्धालुओं के लिए समाज सेवी लंगर और निशुल्क चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं।
विज्ञापन

शिव मंदिर नलास में लगा 140 फुट ऊंचा त्रिशूल
श्री शानालेश्वर महादेव शिव मंदिर नलास के प्रांगण में 140 फुट ऊंचा त्रिशूल स्थापित किया गया है। मंदिर के महंत लाल गिरी ने बताया कि स्टील से त्रिशूल को क्रेन की सहायता से स्थापित किया गया है। साथ ही शिवजी की 108 फुट ऊंची मूर्ति भी स्थापित की गई है। उन्होंने बताया कि मंदिर के प्रांगण में लगे वटवृक्ष में जो कोई भी धागा बांधकर मन्नत मानता है, उसकी हर इच्छा पूरी हो जाती है। डीएसपी गुरविंदर सिंह ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालु की भीड़ को देखते हुए परिसर में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed