{"_id":"49dfaa9d81f4390c1fe2636abe1855a2","slug":"post-matric-scholarship-scheme-22-thousand-students-applied-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम में 22 हजार से अधिक आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम में 22 हजार से अधिक आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 08 Dec 2015 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार की पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम के लिए मौजूदा वित्त वर्ष में जिले के 22 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इस योजना के अंतर्गत राशि की अदायगी विद्यार्थियों के बैंक खातों में ऑनलाइन प्रणाली से की जाती है।
डीसी वरुण रूजम ने बताया कि जिले में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को टाइपिंग और स्टेनोग्राफी का प्रशिक्षण देने के लिए हाल ही में एक पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें 25 विद्यार्थी प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं और यह पाठ्यक्रम अगस्त 2016 को पूरा होगा।
वित्तीय साल 2014-15 के दौरान अनुसूचित जाति से संबंधित 19 हजार 248 विद्यार्थियों ने सरकार के आशीर्वाद पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें से 17 हजार 704 विद्यार्थियों को ऑनलाइन अदायगी की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस स्कीम का लाभ प्राप्त करने वाले आवेदक अनुसूचित जाति से संबंध रखता हो और पंजाब राज्य का मूल निवासी हो। पोस्ट मैट्रिक कक्षाओं जैसे ग्यारहवीं और बारहवीं, डिप्लोमा या डिग्री पाठ्यक्रम, मास्टर डिग्री और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों मेडिकल या इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता होना चाहिए।
योजना के तहत आवेदक को नॉन-रिफंडेबल कम्पल्सरी फीसों की प्रति पूर्ति की जाती है और पाठ्यक्रम के ग्रुप मुताबिक हॉस्टलर को 380 से 1200 रुपये तक का और डे स्कॉलर को 230 से 550 रुपये तक का प्रति महीना रखरखाव भत्ता दिया जाता है।