{"_id":"64a00db12cd0957c1e09c6d4","slug":"police-will-keep-an-eye-on-criminals-243-cctv-cameras-installed-at-37-places-in-the-city-patiala-news-c-284-1-ptl1001-1006-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: अपराधियों पर रहेगी पुलिस की बाज नजर, शहर में 37 जगहों पर लगे 243 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: अपराधियों पर रहेगी पुलिस की बाज नजर, शहर में 37 जगहों पर लगे 243 सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
पुलिस लाइन में स्थापित सेंट्रलाइज्ड़ कंट्रोल रूम से जोड़े जाएंगे, 24 घंटे रखी जाएगी नजर
अगले चरण में जिले के सभी इंटर स्टेट व इंटर डिस्ट्रिक नाकों पर लगेंगे कैमरे-एसएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। अपराध रोकने की दिशा में पटियाला पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत शहर में 37 जगहों पर 243 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस लाइन में स्थापित सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम के साथ इन कैमरों को जोड़ा गया है। जिसके जरिये 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। खास बात यह है कि इन कैमरों के जरिये पुलिस ने शहर के सभी सेंस्टिव इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों व बाजारों को कवर कर लिया है। इसकी शुरुआत एसएसपी वरूण शर्मा ने रस्मी तौर पर उद्घाटन करके की।
इस मौके पर मीडिया से बात करते एसएसपी ने कहा कि शहर में 37 जगहों पर लगाए गए यह 243 सीसीटीवी कैमरे काफी अच्छी क्वालिटी के हैं। यह जूम कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इनके जरिये वाहनों की प्लेटों पर नंबर भी आसानी से पढ़े जा सकेंगे, जिससे अपराधियों को पकड़ने में काफी आसानी होगी। एसएसपी ने कहा कि अब तक कोई भी अपराधिक घटना होने पर आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस को किसी के घर या फिर दुकान पर लगे कैमरों की मदद लेनी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पुलिस प्रशासन की तरफ से अपने स्तर पर बेहद अच्छी क्वालिटी के कैमरे शहर में लगाए गए हैं। समय के साथ धूल-मिट्टी या फिर बारिश के मौसम में यह कैमरे खराब न पड़ें, इसके लिए इनकी साल भर संभाल का जिम्मा ठेके पर दिया गया है। आगे बताया कि 24 घंटे कंट्रोल रूम टीम मौजूद रहेगी, जो इन सभी कैमरों की मानीटरिंग करेगी। जिससे अब शरारती तत्व अपराध करने से डरेंगे।
एसएसपी ने बताया कि पटियाला के दूसरे जिलों व अन्य राज्यों की सीमाएं भी लगती हैं। अगले चरण में सभी इंटर स्टेट व इंटर डिस्ट्रिक नाकों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इन्हें भी पुलिस लाइन में स्थापित कंट्रोल रूम के साथ जोड़ा जाएगा।