फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Police, found, two hours, Patiala, Missing, police, Bank Colony

पुलिस ने दो घंटे में ढूंढा मासूम

Sat, 24 May 2014 10:53 PM IST
पटियाला।
पटियाला। Updated Sat, 24 May 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
Police, found, two hours, Patiala, Missing, police, Bank Colony
पुलिस ने बैंक कालोनी में घर से लापता सात साल के अखिलेश को दो घंटे के भीतर ढूंढकर उसके माता-पिता के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक बच्चा खेलते-खेलते घर से दूर चला गया और रास्ता भूल गया। बच्चे की गुमशुदगी की खबर सुनकर राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन


माडल टाउन चौकी इंचार्ज नरिंदरपाल सिंह ने बताया कि सुबह राकेश कुमार नाम का प्रवासी मजदूर उनके पास आया। यह बैंक कालोनी में किराये पर रहता था। उसने बताया कि घर के बाहर खेलता उसका सात साल का लड़का अखिलेश कुमार न जाने कहां चला गया।
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत पिता राकेश कुमार और चाचा के साथ पुलिस की दो टीमें बनाकर भेजीं। दो घंटे की मशक्कत के बाद अखिलेश कुमार राजिंदरा अस्पताल के नजदीक ही मिल गया। पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक अखिलेश की मां बीमार होने के चलते राजिंदरा में उपचाराधीन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed