{"_id":"5eac9e9316e25ca51103a95deb77df9d","slug":"play-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक से बुराइयों को रोकने का संदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक से बुराइयों को रोकने का संदेश
अमर उजाला,राजपुरा।
Updated Mon, 16 Dec 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल की ओर से सोमवार को ‘ऐसा देश है मेरा’ नामक वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसके खास मेहमान पांडिचेरी के राज्यपाल वरिंदर कटारिया थे।
कार्यक्रम में स्कूल की ओर से भारतीय और पश्चिमी संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसकी शुरूआत बच्चों ने सरस्वती वंदना और गणेश वंदना से की। बच्चों ने मंच पर लोकनृत्य डांस से लेकर राजस्थानी, गुजराती डांडिया और भंगड़े की प्रस्तुति दी।
इस दौरान बच्चों ने नाटक के जरिए कन्या भ्रूण हत्या का विरोध किया और लोगों को बुराई से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने स्कूल के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल की ओर से दी जा रही देशभक्ति की सीख तारीफ लायक है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने विद्यार्थियों को मेहनत कर अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रिंसिपल सुदेश जोशी ने स्कूल के उत्तीर्ण पचास बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर राजपुरा विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, स्कूल के चेयरमैन टीएल जोशी, पैट्रन हरदेव सिंह रोशा, एसडीएम जेके जैन, डॉ. डी आर गुप्ता, विनोद कौशल, किसान सैल कांग्रेस के महासचिव जसविंद्र सिंह आहलूवालिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र शास्त्री, एडवोकेट कमलदीप सिंह संधू और तारेश जोशी मौजूद थे।