फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Placement camp for security guard posts in Patiala today

Patiala News: पटियाला में सुरक्षा गार्ड के पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप आज

Sun, 20 Jul 2025 07:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Placement camp for security guard posts in Patiala today
पटियाला। जिला रोजगार और व्यापार ब्यूरो की ओर से सोमवार को एसआईएस सिक्योरिटी में सुरक्षा गार्ड के पदों के लिए एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ब्लॉक डी, मिनी सचिवालय सेवा केंद्र के निकट पटियाला स्थित जिला रोजगार एवं व्यापार ब्यूरो परिसर में आयोजित होगा।
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर, जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ब्यूरो मेजर हरप्रीत सिंह ने बताया कि एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी ने सुरक्षा गार्ड पदों के लिए पुरुष उम्मीदवारों की मांग की है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही उनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर, वजन 56 से 95 किलोग्राम और आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने के लिए अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की कॉपी, मूल दस्तावेज और अपना बायोडाटा साथ लाएं। यह कैंप योग्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय की हेल्पलाइन नंबर 98776-10877 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed