{"_id":"57d2ea2b4f1c1bbb613175c8","slug":"pcc-chief-capt-amarinder-singh-aap-arvind-kejriwal-deputy-chief-minister-badal-punjab-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बनने पर बादल परिवार में किसी को नहीं बख्शेंगे : अमरिंदर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बनने पर बादल परिवार में किसी को नहीं बख्शेंगे : अमरिंदर सिंह
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
हलके विच कैप्टन प्रोग्राम के दौरान लोगों का अभिवादन करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर उनके व उनके पार्टी के नेताओं को बदनाम करने के लिए 63 से अधिक सीडी बनवाने के आरोप लगाकर खुद आम आदमी पार्टी में बड़े स्कैंडल होने की बात को कबूल कर लिया है। वह शुक्रवार को पातड़ां के शुतराणा में हलके विच कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले शुतराणा हलके के लोगों के साथ चर्चा करते हुए कैप्टन ने बिक्रम सिंह मजीठिया समेत बादल परिवार को उनके गुनाहों के लिए जवाबदेह बनाने का वायदा किया। इस दौरान पूछे गए सवाल कि क्या वह 2002 की तरह बादलों को फिर से जेल भेजेंगे, के जवाब में उन्होंने कहा कि बादल से लेकर मजीठिया तक किसी को भी नहीं बख्शेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि इनको पंजाब के खिलाफ किए गुनाहों का भुगतान करना पड़े। कैप्टन ने कहा कि प्रत्येक अत्याचार का बदला लेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने वर्करों को भरोसा दिया कि उनको अपनी पसंद का शानदार उम्मीदवार मिलेगा। वर्करों ने उन्हें भरोसा दिया कि पार्टी जो भी उम्मीदवार खड़ा करेगी, वे उसका समर्थन करेंगे। इस अवसर पर अन्यों के अलावा, जिला कांग्रेस पटियाला देहाती के प्रधान हरदयाल कंबोज, निर्मल सिंह शतराना व कबीर दास भी मौजूद रहे।