{"_id":"6a88545cf4e23f5abd09a0b3","slug":"patialas-heritage-street-to-be-cemented-at-a-cost-of-55-lakh-patiala-news-c-284-1-ptl1001-12947-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पटियाला की हेरिटेज स्ट्रीट 55 लाख रुपये की लागत से होगी सीमेंटेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पटियाला की हेरिटेज स्ट्रीट 55 लाख रुपये की लागत से होगी सीमेंटेड
Fri, 21 Aug 2026 07:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
Updated Fri, 21 Aug 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
शहर के विकास कार्यों में कोई देरी नहीं होगी - मेयर कुंदन गोगिया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। शहर की हेरिटेज स्ट्रीट को 55 लाख रुपये की लागत से दोबारा सीमेंटेड किया जाएगा। पटियाला शहरी के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली और मेयर कुंदन गोगिया ने शुक्रवार को इसका काम शुरू किया।
उन्होंने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने हेरिटेज स्ट्रीट पर घटिया गुणवत्ता की टाइलें लगाकर लाखों रुपये बर्बाद किए थे। इससे लोग पिछले छह साल से यातायात की समस्या से परेशान थे। अब सीमेंटेड सड़क बनने से इसकी हालत में सुधार आएगा और लोगों को राहत मिलेगी। विधायक कोहली और मेयर गोगिया ने आयुक्त पूजा ग्रेवाल के साथ मिलकर इस परियोजना का उद्घाटन किया। मेयर ने शहरवासियों के विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ठेकेदारों और नगर निगम अधिकारियों को काम में कमी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।