{"_id":"c964557fb3963045b084376f0d476651","slug":"patiala-youth-akali-dal-chief-case-twelve-attack-congress-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ अकाली दल प्रधान समेत बारह पर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ अकाली दल प्रधान समेत बारह पर केस
अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 09 Jan 2014 09:46 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी वर्कर के साथ दिन-दहाड़े बाजार में बुरी तरह मारपीट करने के मामले में पुलिस ने वीरवार को यूथ अकाली दल शहरी (पटियाला) के प्रधान कैप्टन प्रीत इंद्र समेत 12 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। अब तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उपचाराधीन कांग्रेसी वर्कर तरविंदर सिंह लकी निवासी फ्लैट नंबर 314 नजदीक बाबा जस्सा सिंह सूलर रोड पटियाला ने कोतवाली पुलिस को दिए बयान में बताया कि बुधवार को वह मोटरसाइकिल से अनारदाना चौक से अरना-बरना चौक की तरफ जा रहा था।
रास्ते में बाबा सिंह मडी वाले की दुकान के सामने यूथ अकाली दल (शहरी) पटियाला के प्रधान प्रीत इंद्र निवासी फुल्कियां एनक्लेव ने अपने चाचा और पूर्व मेयर जसपाल सिंह प्रधान के भाई जसविंदर सिंह, चाचा के बेटे एकजोत सिंह निवासी तवक्कली मोड़ पटियाला, अमरजीत सिंह निवासी खालसा मोहल्ला, रविंदरपाल सिंह निवासी तवक्कली मोड़ पटियाला और छह अज्ञात के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
उन्होंने उनपर लोहे की रॉड और हाकियों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने बयान के आधार पर यूथ अकाली दल शहरी के प्रधान समेत बाकी सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी संबंधित कोतवाली थाने के पुलिस अधिकारी वासदेव ने कहा कि अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।