फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala, the results of Class XII, 33 students of Merit, Patiala

पटियाला के स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन, 33 मेरिट में

Fri, 13 May 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 13 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Patiala, the results of Class XII, 33 students of Merit, Patiala
पटियाला के सरकारी माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइन के मेरिट में रहे स्टूडेंट्स के साथ प्रिंसिपल किरणजीत कौर। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली की ओर से शुक्रवार को घोषित बारहवीं क्लास के नतीजों में पटियाला की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से लड़कों को पीछे छोड़ दिया। जिले के कुल 33 बच्चे मेरिट में रहे हैं, जिनमें से ज्यादातर लड़कियां हैं। मेरिट में रहे स्टूडेंट्स में से 9 सरकारी माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइन के हैं, जबकि सात सरकारी गर्ल्स मल्टीपपर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल माडल टाउन, 11 स्टूडेंट्स विभिन्न मान्यता प्राप्त स्कूलों से हैं, एक एसडीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल आर्य समाज से, दो फीलखाना स्कूल से, एक नाभा स्कूल, दो भादसों स्कूल और एक मेरीटोरियस स्कूल से है।
विज्ञापन


सरकारी माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइन की कोमल रानी ने साइंस ग्रुप में पंजाब में दूसरा स्थान हासिल किया है। उसके अलावा स्कूल के आठ अन्य स्टूडेंट्स में 440 अंक लेकर प्रभजीत कौर (नान मेडिकल), 439 अंक लेकर भारती शर्मा (नान मेडिकल), 439 अंक लेकर रूबलीन कौर (नान मेडिकल), 438 अंक लेकर मनप्रीत कौर (नान मेडिकल), 436 अंक लेकर अमनदीप सिंह (नान मेडिकल), 431 अंक लेकर प्रीति (नान मेडिकल),  430 अंक लेकर दमनप्रीत कौर, 443 अंक लेकर हरलीन कौर (मेडिकल) ने मेरिट में स्थान बनाया है। नान मेडिकल में मेरिट में रहे स्टूडेंट्स आगे जाकर इंजीनियर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन


सरकारी गर्ल्स मल्टीपपर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल माडल टाउन की पूजा रानी व रिंकी रानी वोकेशनल स्ट्रीम में पंजाब में पहले व दूसरे स्थान पर रही हैं। इनके अलावा पांच बच्चे मेरिट में रहे हैं, जिनमें सीरत दीप कौर ने साइंस ग्रुप में 96.4 प्रतिशत अंक लेकर, मोनिका रानी ने 96.2 प्रतिशत, स्वाति ने 96 प्रतिशत, बवलीन कौर ने 96 प्रतिशत, रवनीत कौर ने 95.56 प्रतिशत अंक लेकर मेरिट में जगह बनाई है। प्रिंसिपल बलवीर सिंह ने स्टूडेंट्स की इस सफलता पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला के सरकारी माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फीलखाना की दो छात्राओं ने मेरिट में स्थान पाया है। इनमें कवन सोनी ने साइंस ग्रुप में 95.6 प्रतिशत अंक लेकर मेरिट में 20वां स्थान और श्रेया ने कामर्स ग्रुप में 95.3 प्रतिशत अंक लेकर मेरिट में 21वां स्थान पाया है। प्रिंसिपल कर्मजीत सिंह ने इस मौके पर खुशी जताई है। सभी का मुंह मिठाई खिलाकर मीठा कराया गया। कवन सोनी के पिता संदीप कुमार सरकारी स्कूल में लेक्चरर हैं।


एसडीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अनंदिता शर्मा ने मेडिकल ग्रुप में मेरिट लिस्ट में 21वां स्थान हासिल करके अपने अभिभावकों के साथ-साथ स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रिंसिपल अरुण कुमार सूद, वाइस प्रिंसिपल रिपुदमन सिंह व सारे स्टाफ ने छात्रा की इस सफलता पर खुशी जताई है। अनंदिता के पिता अंग्रेज सिंह व मां सीमा शर्मा ने अपनी बेटी की सफलता पर बेहद खुश हैं। अनंदिता आगे जाकर डाक्टर बनना चाहती हैं, ताकि गरीबों का मुफ्त में इलाज कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed