फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala Police arrested accused of contractor murder

Patiala: सरकारी कांट्रेक्टर की हत्या का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कारोबारी दुश्मनी के चलते मारी थी गोलियां

Fri, 05 May 2023 01:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 May 2023 01:00 PM IST
सार

दर्शन सिंगला सर्विस प्रोवाइडर का काम काफी बड़े स्तर पर करता था। आरोपी पवन बजाज उससे चिढ़ता था और वह बिजनेस में आगे निकलना चाहता था। आरोपी की फर्म का नाम मैसर्ज पवन बजाज था। दोनों में कारोबार को लेकर पिछले पांच सालों से खींचतान चल रही थीं। एक-दूसरे के खिलाफ दोनों ने कईं विभागों व फर्मों में शिकायतें भी दे रखी थीं।

विज्ञापन
Patiala Police arrested accused of contractor murder
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला में गुरुवार को दिन-दिहाड़े कांट्रेक्टर दर्शन कुमार सिंगला की हत्या के मामले को पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में हल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी भी एक कांट्रेक्टर ही है, जिसकी पिछले करीब पांच साल से दर्शन सिंगला के साथ कारोबार में दुश्मनी चल रही थी। इसी के चलते साजिश रचकर उसने कत्ल को अंजाम दिया। आरोपी के पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली है। 

विज्ञापन


गुरुवार सुबह करीब 9 बज कर 40 मिनट पर कांट्रेक्टर दर्शन कुमार सिंगला निवासी सुनाम जिला संगरूर वरना कार में अपने बेटे शैरी के साथ अपनी एसएस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के नाभा रोड पर यादविंदरा एनक्लेव इलाके की मार्केट में दफ्तर पहुंचे। कार से बाहर निकलते ही उन पर एक मोटरसाइकिल सवार ने ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान पांच गोलियां लगने से कांट्रेक्टर की मौत हो गई थी। इनमें से दो गोलियां कांट्रेक्टर के सिर, दो पेट और एक पीठ में लगी थी। दर्शन सिंगला प्रमुख तौर पर पीआरटीसी व अन्य सरकारी विभागों में ठेके पर मुलाजिम मुहैया कराता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लव स्टोरी का अंत: प्रेमिका की बेटी के साथ बनाए संबंध, फिर कर ली कोर्ट मैरिज, दुखी महिला ने उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी पटियाला रेंज मुखविंदर सिंह छीना और एसएसपी वरुण शर्मा ने शुक्रवार सुबह पत्रकार वार्ता में बताया कि वारदात के तुरंत बाद एसपी (सिटी), एसपी (डी) की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया। साथ ही फौरी तौर पर इंटर स्टेट व इंटर जिला नाकाबंदी कराई गई और सारी पुलिस फोर्स को अलर्ट किया गया। पड़ोसी जिलों को भी इस वारदात के संबंध में सूचित किया गया। इस टीम ने मुस्तैदी से काम करते हुए 24 घंटे से कम समय में वारदात को हल करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पवन बजाज उर्फ रिंकू निवासी निवासी रायल सिटी नजदीक अर्बन एस्टेट पटियाला के तौर पर हुई है। आरोपी को नाभा-पटियाला रोड पर गांव रौणी के नजदीक से काबू किया गया है। इसके पास से वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवाल्वर 32 बोर समेत पांच खाली कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में एक और पंजाबी की हत्या: लुटेरों से भिड़ा कपूरथला का युवक, गोली लगने से गई जान, परिवार में छाया मातम

आईजी ने बताया कि दर्शन सिंगला सर्विस प्रोवाइडर का काम काफी बड़े स्तर पर करता था। आरोपी पवन बजाज उससे चिढ़ता था और वह बिजनेस में आगे निकलना चाहता था। आरोपी की फर्म का नाम मैसर्ज पवन बजाज था। दोनों में कारोबार को लेकर पिछले पांच सालों से खींचतान चल रही थीं। यहां तक कि एक-दूसरे के खिलाफ दोनों ने कईं विभागों व फर्मों में शिकायतें भी दे रखी थीं। आरोपी ने कुछ समय पहले ही मेडिकल कालेज एंड अस्पताल सेक्टर-32 चंडीगढ़ में पैरा मेडिकल स्टाफ को ठेके पर रखने का कांट्रेक्ट लिया था। आरोपी ने बिजनेस में दुश्मनी के चलते दर्शन सिंगला की हत्या की साजिश रची और बकायदा रेकी करके फिर इसे अंजाम दिया। ताकि गलती की कोई संभावना न रहे। पुलिस के मुताबिक आरोपी पवन बजाज से अभी पूछताछ जारी है, जिसमें और खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed