फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man of Kapurthala shot dead in America

अमेरिका में एक और पंजाबी की हत्या: लुटेरों से भिड़ा कपूरथला का युवक, गोली लगने से गई जान, परिवार में छाया मातम

Fri, 05 May 2023 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 May 2023 12:47 PM IST
सार

नवजोत रोजाना की तरह गैस स्टेशन के स्टोर पर काम कर रहा था। इस दौरान लुटेरों लूट की नीयत से स्टोर में दाखिल हुए। बताया जा रहा है कि नवजोत ने लुटेरों की मांग पूरी भी कर दी लेकिन लुटेरे ने फिर भी उस पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Man of Kapurthala shot dead in America
मृतक नवजोत सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

कपूरथला के समीपवर्ती गांव जलाल भुलाना निवासी 30 वर्षीय युवक की वाशिंगटन स्टेट की वैंकूवर सिटी में लुटेरों से भिड़ंत में गोली लगने से मौत हो गई है। बुधवार को ही सुल्तानपुर लोधी के गांव बिधिपुर के दो सगे भाइयों को गोलियों से कत्ल कर दिया गया था। 
विज्ञापन


मारा गया युवक एक साल पहले ही अमेरिका गया था। इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस सूचना के गांव जलाल भुलाना पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


शोक संतप्त परिवार के अनुसार 30 वर्षीय नवजोत सिंह अभी कुंवारा था और शुरू से ही विदेश में सेटल होने का सपना संजोए हुए थे। वह लंबे अर्से से विदेश जाने का प्रयास कर रहा था और बीते साल ही वह अमेरिका गया था। वहां पर वह वाशिंगटन स्टेट के शहर वैंकूवर स्थित एक गैस स्टेशन पर काम कर रहा था। स्टोर पर काम करते समय लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम देते हुए उसे गोली मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसर नवजोत रोजाना की तरह गैस स्टेशन के स्टोर पर काम कर रहा था। इस दौरान लुटेरों लूट की नीयत से स्टोर में दाखिल हुए। बताया जा रहा है कि नवजोत ने लुटेरों की मांग पूरी भी कर दी लेकिन लुटेरे ने फिर भी उस पर फायरिंग कर दी जिससे नवजोत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। मृतक के परिजनों ने राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात करके मृतक की देह भारत लाने की गुहार लगाई है।


पंजाबियों की हत्याओं पर संत सीचेवाल ने जताई चिंता
राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने विदेश धरती पर पंजाबियों की हत्याओं की घट रही घटनाओं पर गहरा दुख जताया है। संत सीचेवाल ने पंजाबी युवा पीढ़ी को हाथ जोड़कर विनती की है कि वह अपने वतन में माता-पिता के पास रहकर काम करें और यहीं पर तरक्की करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed