फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala MP Preneet Kaur said Congress did not send me notice

कांग्रेस को परनीत का जवाब: अमरिंदर सिंह की पत्नी ने कहा- परिवार सबसे ऊपर, पार्टी ने मुझे नोटिस नहीं भेजा

Thu, 10 Feb 2022 09:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Feb 2022 09:41 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने कांग्रेस को जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि परिवार सबसे ऊपर है। पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस नहीं भेजा है। परनीत कौर पटियाला से कांग्रेस की सांसद हैं।

विज्ञापन
Patiala MP Preneet Kaur said Congress did not send me notice
कैप्टन अमरिंदर सिंह और परनीत कौर। - फोटो : फाइल

विस्तार

अब तक चुनावी मैदान से गायब रहीं पटियाला से सांसद परनीत कौर ने गुरुवार को अपने पति कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के समाना से प्रत्याशी सुरिंदर सिंह खेड़की के साथ बंद कमरे में बैठक की। इसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि परनीत कौर का कहना है कि वह किसी की हिमायत के लिए नहीं पहुंची हैं, बल्कि वह निजी समागम में शामिल होने आई हैं। 

विज्ञापन


परनीत ने मीडिया से बात करते समय साफ शब्दों में कहा कि उनके लिए अपना परिवार सबसे पहले हैं और परिवार से ऊपर पार्टी नहीं हो सकती हैं। इसलिए वह पंजाब में विधानसभा चुनाव होने के बावजूद घर पर बैठी हैं। इस मौके पर कांग्रेस हाईकमान की ओर से भेजे कारण बताओ नोटिस के संबंध में परनीत ने कहा कि पार्टी की ओर से उनको कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


परनीत से जब उनके अगले कदम बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जल्द पता लग जाएगा कि वह क्या करेंगी। सांसद परनीत कौर ने अब तक चुनाव प्रचार से दूरी बनाकर रखी है। न वह जिले में कांग्रेस के प्रत्याशियों के हक में वोट मांग रही हैं और न ही वह कैप्टन के साथ कोई चुनावी मंच साझा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि परनीत कौर से संबंध में कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी से सवाल पूछा जाता है। इसी बीच गुरुवार को परनीत कौर समाना पहुंचीं और वहां कैप्टन की पार्टी के प्रत्याशी सुरिंदर सिंह खेड़की के साथ बंद कमरे में काफी समय तक बैठक की। बताया जा रहा है कि इसके बाद उन्होंने एक गुप्त मीटिंग कर कार्यकर्ताओं को खेड़की की सहायता की भी अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed