फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala, dengue menace, 33 tested positive in one and a half months, 7 cases of chikungunya, Patiala

पटियाला में डेंगू का कहर, डेढ़ महीने में 33 पाजीटिव

Fri, 16 Sep 2016 03:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 16 Sep 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
Patiala, dengue menace, 33 tested positive in one and a half months, 7 cases of chikungunya, Patiala
dengue - फोटो : डेमो फोटो
जिले में डेंगू का प्रकोप कम होता नजर नहीं आ रहा है। वहीं पटियाला में चिकनगुनिया बुखार के केस भी सामने आ रहे हैं। पिछले डेढ़ महीने में डेंगू के 33, तो चिकनगुनिया के सात मरीज पाजीटिव पाए गए हैं। इनमें से अभी भी करीब 12 मरीज राजिंदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं। जिनकी हालत फिलहाल स्थिर है। 
विज्ञापन


सरकारी मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. बीएल भारद्वाज ने बताया कि इन सभी मरीजों को डाक्टरों की कड़ी निगरानी में रखकर चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं। सभी मरीजों की हालत स्थिर है। अगर मरीज और आते हैं तो जिन विभागों में मरीज कम आते हैं उन विभागों के वार्डों को आइसोलेशन वार्ड में तबदील करके डेंगू व चिकनगुनिया केमरीज दाखिल कर लिए जाएंगे। 
विज्ञापन


अगस्त से लेकर अब तक राजिंदरा अस्पताल में डेंगू के 33 पाजीटिव केस आए हैं। जिनमें से 10 मरीज फिलहाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं। वहीं चिकनगुनिया के सात मरीज आए थे, जिनमें से दो फिलहाल उपचाराधीन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चिकनगुनिया के मरीज स्थानीय त्रिपडी व अर्बन अस्टेट इलाकों के अलावा ग्रामीण इलाकों जैसे समाना व भूनरहेड़ी साइड से आए थे। चिकनगुनिया के मरीजों को फ्लूएड के साथ-साथ वाइट ब्लड सेल चढ़ाए जा रहे हैं। क्योंकि इस बुखार में शरीर में व्हाइट ब्लड सेल कम हो जाते हैं।

चिकनगुनिया के लक्ष्ण
तेज बुखार के साथ शरीर में कंपकंपी होना
जोड़ों में दर्द होना और शरीर पर रैश होने
आंखों में पानी का आना और शरीर टूटना
उल्टी-दस्त का लगना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed