{"_id":"2e2fb1c48440c423720219c0432958da","slug":"on-the-day-of-diwali-tragedy-mother-son-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली के दिन हादसे में मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली के दिन हादसे में मां-बेटे की मौत
अमर उजाला, राजपुरा (पटियाला)
Updated Mon, 04 Nov 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुरा के नजदीक कार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो जाने पर कार सवार दंपति और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचते ही मां-बेटे की मौत हो गई। गंभीर घायल पिता पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में दाखिल हैं।
गांव नलोठी बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी अनिल कुमार ने राजपुरा पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उनका भाई सुनील कुमार अपनी पत्नी अंजू बाला और दो वर्षीय बेटे रोमित के साथ रविवार देर शाम कार में जालंधर से अपने गांव नलोठी आ रहे थे।
इस दौरान राजपुरा के नजदीक गांव उकसी सैणियां के ओवरब्रिज के नजदीक सड़क के बीचों बीच खड़े अज्ञात वाहन से उनकी कार टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इसमें सुनील कुमार, उनकी पत्नी अंजू बाला और बेटा रोमित गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचते ही अंजू बाला और रोमित की मौत हो गई।
सुनील की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजिंद्रा अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने अनिल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।