{"_id":"620be3d0177ee10ce06f0916","slug":"on-the-arrival-of-rahul-gandhi-protest-against-mla-hardyal-singh-kamboj-patiala-news-pkl442149144","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के आगमन पर, विधायक हरदयाल सिंह कंबोज के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के आगमन पर, विधायक हरदयाल सिंह कंबोज के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
विधायक हरदयाल सिंह कंबोज के हक में रैली करने पर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी के आगमन पर किसी समय खासमखास कहे जाने वाले गुरदीप सिंह की अगुवाई में कथित तौर पर झूठे केसों से प्रताड़ित लोगों ने काली झंडियों से विरोध प्रदर्शन कर विधायक हरदयाल सिंह कंबोज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नही प्रदर्शनकारी राहुल गांधी से मिलकर अपना दर्द बताना चाहते थे पर पुलिस के सख्त सुरक्षा प्रबंधों के चलते प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोक लिया गया। विधायक हरदियाल कंबोज ने कहा कि मेरे उपर लगाए गए आरोप झुठे व बेबुनियाद है चुनावों के समय राजनितिक साजिश के तहत ही आरोप लगा रहा है इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
जानकारी के अनुसार विधायक हरदियाल सिंह कंबोज के हक में नई अनाज मंडी में रैली का आयोजन किया गया था। कांग्रेस नेता रहे गुरदीप सिंह धमौली अपने साथियों सहित काली झंडियों को लेकर रोष करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने विधायक हरदियाल सिंह कंबोज के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई। उनका आरोप था कि विधायक कंबोज ने काफी लोगों पर कथित तौर पर झूठे केस दर्ज करवाकर बहुत प्रताड़ित किया है, इसलिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी को मिलकर बताना चाहते हैं जिससे उनको अपना दर्द बता सकें। जिससे झूठे केस रद्द किए जाएं।
गुरदीप धमौली ने आरोप लगाया कि राजपुरा में लोगों को इतना प्रताड़ित किया गया, लेकिन इसके बाद प्रदेश कांग्रेस प्रधान, राहुल गांधी सहित सभी नेता आंखों बंद किए बैठे हैं। अनिल कुमार धमौली ने कहा कि उसके अलावा उसके भतीजे पर कथित तौर पर झूठा केस दर्ज किया गया। विधायक हरदयाल सिंह कंबोज के खासमखास रहे गुरदीप सिंह धमौली ने जब उसके मित्र अनिल कुमार धमौली, बंत सिंह के खिलाफ कथित तौर पर झूठा केस दर्ज करने पर एतराज जताते हुए विधायक को ऐसा करने से रोका थ। इसके बाद भी उनकी बातों के अनसुना कर दिया। रैली की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बेरीकेड लगाकर आगे जाने से रोक दिया। जिस पर गुरदीप धमौली ने डीएसपी गुरबंस बैंस को बताया कि विधायक हरदियाल सिंह कंबोज से तीस लाख रुपये लेने हैं, विधायक की तरफ से किए गए धक्कों से काफी लोग दुखी है, इसलिए राहुल गांधी को मिलकर सब कुछ बताना चाहते हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कहा कि विरोध करने का प्लेटफार्म नही है क्योंकि राहुल गांधी रैली को संबोधित कर चल जाएंगे। गौर हो कि गुरदीप सिंह धमौली ने दो दिन पूर्व राहुल गांधी की रैली दौरान रोष प्रदर्शन करने का एलान कर दिया था।