फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   On behalf of MLA Jalalpur, the matter of telling the VC to the RSS caught the fire; Tul-puta took action from the Chief Minister Channi

विधायक जलालपुर की ओर से वीसी को आरएसएस का बताने के मामले ने तूल पकड़ा तूल-पुटा ने मुख्यमंत्री चन्नी से मामले में कार्रवाई की मां

Fri, 26 Nov 2021 08:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
On behalf of MLA Jalalpur, the matter of telling the VC to the RSS caught the fire; Tul-puta took action from the Chief Minister Channi
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी में पिछले दिनों हुए समागम में घन्नौर के विधायक मदन लाल जलालपुर की ओर से मीडिया व अन्य लोगों के सामने वीसी प्रोफेसर अरविंद को आरएसएस का बताने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पंजाबी यूनिवर्सिटी अध्यापक संघ (पुटा) ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

यहां जारी बयान में पुटा के प्रधान डा. भुपिंदर सिंह विर्क ने कहा कि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीएम चन्नी और वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के सामने ही घन्नौर से विधायक मदन लाल जलालपुर ने पीयू के वीसी प्रोफेसर अरविंद के साथ दुर्व्यवहार किया। विधायक ने वीसी को आरएसएस का बताकर गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया। पुटा प्रधान ने कहा कि यह आरोप सरासर बेबुनियाद व झूठ हैं और वीसी जैसी शख्सियत को नीचा दिखाने की कोशिश की गई है। जो यूनिवर्सिटी जैसे उच्च शिक्षा संस्थान और अकादमिक क्षेत्र के वीसी के ओहदे के मान के खिलाफ है। इससे यूनिवर्सिटी के सभी फैकल्टी मेंबरों के मनों को ठेस पहुंची है। पुटा इसका गंभीर नोटिस लेती है, क्योंकि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना सीएम चन्नी की हाजिरी में हुई है। इसलिए पुटा की ओर से सीएम को अपील की जाती है कि मामले में कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed