फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   New order - Remove photos of former CM from PRTC buses

नया फरमान-पीआरटीसी बसों से हटाएं पूर्व सीएम के फोटो

Wed, 22 Sep 2021 08:17 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
New order - Remove photos of former CM from PRTC buses
पटियाला। चरनजीत सिंह चन्नी के पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद बड़े स्तर पर फेरबदल का दौर जारी है। अब सरकार की ओर से पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) के मैनेजिंग डायरेक्टर को पत्र जारी करके बसों से तुरंत पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के फोटो हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि इस समय पीआरटीसी के चेयरमैन पद पर मोती महल के बेहद करीबी केके शर्मा हैं।
विज्ञापन

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर द्वारा पीआरटीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर को जारी आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह अब चरनजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री हैं। इसलिए पीआरटीसी बसों से तुरंत कैप्टन के फोटो हटाए जाएं। एमडी को कहा गया है कि वह सभी जनरल मैनेजरों को इस संबंधी आदेश जारी करते सभी डिपुओं की बसों से फोटो हटाने को कहें। कैप्टन की जगह पर चन्नी की फोटो लगाने को कहा गया है। इस समय पीआरटीसी के बेड़े में 1100 से ज्यादा बसें हैं। इन बसों पर कैप्टन के फोटो लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed