फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   navrat, durga mandir, rush, festival, rajpura

श्री दुर्गा मंदिर में लगा भक्तों का तांता

Fri, 08 Apr 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/राजपुरा
ब्यूरो,अमर उजाला/राजपुरा Updated Fri, 08 Apr 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
navrat, durga mandir, rush, festival, rajpura
राजपुरा में रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया श्री दुर्गा मंदिर व माता की मूर्ति। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ऐतिहासिक श्री दुर्गा मंदिर चैत्र नवरात्र के चलते पूरी तरह से रोशनियों में नहाया हुआ है। राजपुरा में मां दुर्गा का मुख्य मंदिर होने के चलते नवरात्र के दिनों में यहां भक्तजनों का तांता लगा रहता है।
विज्ञापन


इसकी सुरक्षा में भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। श्री दुर्गा मंदिर सभा के प्रधान संजीव कमल ने बताया कि अष्टमी के दिन मंदिर में 1001 कंजकों का पूजन करने के साथ मां का आशीर्वाद लिया जाएगा व श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर में शुक्रवार नवरात्राें के चलते श्रद्धालुआें का जनसैलाब उमड़ पड़ा। धार्मिक अनुष्ठान, पूजा पाठ के लिए श्रद्धालुआें की लंबी लंबी कतारें लग गईं व हर तरफ देवी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। 
विज्ञापन


भक्तजनों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी ने भी विशेष प्रबंध किए हैं इसके लिए पानी की व्यवस्था तो सुचारु रूप से जारी रखी जा रही है। नवरात्र के उपलक्ष्य में पूरे मंदिर परिसर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed