फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Naughty elements had changed the name of YPS Chowk in Google Map, Cyber Cell got it corrected

पटियाला : शरारती तत्वों ने गूगल मैप में बदल दिया था वाईपीएस चौक का नाम, साइबर सेल ने ठीक कराया

Sat, 31 Jul 2021 11:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Naughty elements had changed the name of YPS Chowk in Google Map, Cyber Cell got it corrected
पटियाला। मुख्यमंत्री की रिहायश मोती महल के नजदीक वाईपीएस चौक का नाम गूगल मैप पर बदलकर बीते दिनों अज्ञात लोगों की ओर से बेरोजगारां लई डांगां वाला चौक रख दिया गया था। इस खबर के मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद हरकत में आए प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से मैप में नाम ठीक करके दोबारा वाईपीएस चौक कर दिया गया है।
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। गौरतलब है कि सीएम का मोती महल से वाईपीएस चौक करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन

इस चौक में अक्सर ही विभिन्न मुलाजिम जत्थेबंदियों व बेरोजगारों की ओर से अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किए जाते हैं। खासतौर से बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापक यूनियन और बेरोजगार साझा मोर्चा के नुमाइंदों पर तो इस चौक में कई बार लाठीचार्ज भी हो चुका है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि रोजगार न मिलने से भड़के किसी बेरोजगार ने ही गूगल मैप से छेड़छाड़ करके इस चौक का नामकरण बेरोजगारां लई डांगां वाला चौक कर दिया है। अब प्रशासन की ओर से इस चौक का नाम गूगल मैप पर ठीक करके दोबारा वाईपीएस चौक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed