{"_id":"577696944f1c1bd34979aa85","slug":"national-doctors-day-government-medical-college-program-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर और मरीज का रिश्ता मजबूत होना चाहिए : भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर और मरीज का रिश्ता मजबूत होना चाहिए : भारद्वाज
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 01 Jul 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के सरकारी मेडिकल में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल डा. बीएल भारद्वाज को सम्मानित करते डाक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्टेट मेडिकल एंड डेंटल टीचर्स एसोसिएशन की ओर से सरकारी मेडिकल कालेज में नेशनल डाक्टर्स डे के मौके पर एक विशेष कार्यक्रम रखा गया। भारत रतन डा. बीसी राय को समर्पित इस कार्यक्रम में मेडिकल व डेंटल कालेज के अध्यापकों, सीनियर व जूनियर और रेजीडेंट डाक्टरों की ओर से डाक्टरी शपथ दोहराई गई। साथ ही डा. बीसी राय की ओर से मेडिकल माहिरों को दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लिया गया।
मुख्य मेहमान मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. बीएल भारद्वाज ने डाक्टर और मरीज के रिश्ते को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने मेडिकल फैकेल्टी को अपील की कि डाक्टरी प्रोफेशन के नैतिक मूल्यों को समझते हुए सीनियर डाक्टरों को मेडिकल स्टूडेंट्स का पूरी जिम्मेदारी के साथ मार्गदर्शन करना चाहिए ताकि स्टूडेंट्स बढ़िया डाक्टर बनकर सही ढंग से मानवता की सेवा कर सकें।
इस समय मेडिकल क्षेत्र से जुडे़ माहिरों को समाज के हर वर्ग की ओर से विरोधता का सामना करना पड़ रहा है और डाक्टरी भाईचारा एक तनाव भरे माहौल में से गुजर रहा है जो समाज और मरीजों के हित में नहीं है। एसोसिएशन के प्रधान डा. अश्विनी कुमार ने कहा कि डाक्टरों को डा. बीसी राय की ओर से दिखाए रास्ते पर चलते हुए अपने मरीजों व मानवता की सेवा करनी चाहिए। डाक्टरों को मरीजों के प्रति हमदर्दी वाला रवैया रखना चाहिए। इस मौके पर ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की ओर से डा. भारद्वाज को सम्मानित किया गया।