फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Nanded Sahib Third train departs

नांदेड़ साहिब के लिए तीसरी ट्रेन रवाना

Sat, 09 Jan 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 09 Jan 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
Nanded Sahib  Third train departs
मुख्य मंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के अंतर्गत नांदेड़ साहिब के लिए शुक्रवार को तीसरी रेल गाड़ी को सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा और कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल के बेटे अरविंद मित्तल ने हरी झंडी देकर श्री आनंदपुर साहिब से रवाना किया।
विज्ञापन


चंदूमाजरा ने कहा कि अगले पड़ाव के अंतर्गत फरवरी व मार्च के बाद श्री आनंदपुर साहिब से पटना साहिब के लिए भी श्रद्धालुओं की गाड़ी रवाना करने के प्रबंध किये जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया केंद्र सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब और रोपड़ रेलवे स्टेशन के दूसरी दूसरी तरफ प्लेटफार्म बनाने का फैसला किया है। जल्द इसका काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नंगल से जाने वाली जन शताब्दी मार्च से मोरिंडा में भी ठहरेगी। परिवार बिछोड़ा साहिब के नजदीक रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज भी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने  जिन स्थानों के लिए ट्रेने नहीं जातीं, वहां के लिए बसों के प्रबंध किये जाएंगे। कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल के बेटे अरविंद मित्तल ने श्री आनंदपुर साहिब से श्री नांदेड़ साहिब के लिए विशेष ट्रेन चलाने के फैसले का स्वागत करते कहा कि  मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का यह प्रशंसा योग्य प्रयास और पुण्य का काम है।


इस विशेष ट्रेन के साथ अमरजीत सिंह चावला मेंबर एसजीपीसी, कुलविंदर कौर प्रधान स्त्री अकाली दल, महेंदर कुमार ढल्ल, भाजपा नेता ज्योति प्रसाद भी गए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से बलविंदर सिंह जिला भलाई अधिकारी को बतौर लाइजन अफसर भेजा गया है।

इस मौके पर आईआरटीसी ने विशेष काउंटर लगाया गया। काउंटर से हर श्रद्धालु को सिरोपा, महिला श्रद्धालुओं को तुलसी की माला और नाश्ते के पैकेट दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed