{"_id":"a20e33a6769975e87376edc2576140ab","slug":"nabha-atm-loot-sketch-video-footage","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाभा एटीएम लूट में आरोपियों के स्कैच और वीडियो फुटेज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाभा एटीएम लूट में आरोपियों के स्कैच और वीडियो फुटेज जारी
अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 02 Feb 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाभा में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम पर घटी लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों के रविवार को स्कैच और वीडियो फुटेज पुलिस ने जारी कर दी।
साथ ही आरोपियों के वारदात वाली जगह से भागने के समय ट्रंक से गिरे एक लाख 35 हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। अभी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं से जांच करके अहम सुराग हासिल किए जा रहे हैं।
इस मामले में पुलिस पहले ही थाना कोतवाली में हत्या, हत्या की कोशिश, लूट के आरोप में तीनों लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने बताया कि पुलिस की ओर से विभिन्न पार्टियां बनाकर करीब दो दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की ओर से प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करके आरोपियों के स्कैच तैयार कराए गए हैं और विभिन्न जगह से सीसीटीवी की फुटेज हासिल की गई है और आरोपियों की जल्द पहचान पहचान करके केस को हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही पुलिस की ओर से इलाके में सर्च मुहिम चलाई जा रही है और आरोपियों की ओर से भागने के समय ट्रंक में से गिरे एक लाख 35 हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
उधर सिक्योरिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से आरोपियों संबंधी कोई भी अहम सूचना देने वाले व्यक्तियों को 50 हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर देने का ऐलान किया गया है और इस संबंधी कोई भी जानकारी देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। लुटेरों संबंधी कोई भी जानकारी एसपी (डी) के मोबाइल नंबर 95929-12503 पर दी जा सकती है।