फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   nabha, ATM, loot, sketch, video, footage

नाभा एटीएम लूट में आरोपियों के स्कैच और वीडियो फुटेज जारी

Sun, 02 Feb 2014 09:52 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 02 Feb 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
nabha, ATM, loot, sketch, video, footage
नाभा में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम पर घटी लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों के रविवार को स्कैच और वीडियो फुटेज पुलिस ने जारी कर दी।
विज्ञापन



साथ ही आरोपियों के वारदात वाली जगह से भागने के समय ट्रंक से गिरे एक लाख 35 हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। अभी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं से जांच करके अहम सुराग हासिल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




इस मामले में पुलिस पहले ही थाना कोतवाली में हत्या, हत्या की कोशिश, लूट के आरोप में तीनों लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने बताया कि पुलिस की ओर से विभिन्न पार्टियां बनाकर करीब दो दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की ओर से प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करके आरोपियों के स्कैच तैयार कराए गए हैं और विभिन्न जगह से सीसीटीवी की फुटेज हासिल की गई है और आरोपियों की जल्द पहचान पहचान करके केस को हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




साथ ही पुलिस की ओर से इलाके में सर्च मुहिम चलाई जा रही है और आरोपियों की ओर से भागने के समय ट्रंक में से गिरे एक लाख 35 हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।




उधर सिक्योरिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से आरोपियों संबंधी कोई भी अहम सूचना देने वाले व्यक्तियों को 50 हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर देने का ऐलान किया गया है और इस संबंधी कोई भी जानकारी देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। लुटेरों संबंधी कोई भी जानकारी एसपी (डी) के मोबाइल नंबर 95929-12503 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed