{"_id":"601196538ebc3e32a573092c","slug":"my-heart-is-with-the-farmers-on-republic-day-captain-patiala-news-pkl4019839165","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर मेरा दिल किसानों के साथ है : कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर मेरा दिल किसानों के साथ है : कैप्टन
विज्ञापन
मंगलवार को पटियाला के राजा भालिंदरा सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में गणतंत्र दिवस मौके आयोजित समा?
- फोटो : PATIALA
पटियाला। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस के जश्नों के बीच उनका दिल किसानों के साथ है। साथ ही साफ किया कि केंद्र ने कृषि सुधारों संबंधी गठित की गई हाईपावर कमेटी से पंजाब को जानबूझ कर बाहर रखा, क्योंकि मोदी सरकार इस बात को जानती थी कि राज्य से गुस्से से भरीं आवाजें उठेंगी। साथ ही उन्होंने एलान किया कि यह आवाजें तब तक बुलंद होती रहेगी, जब तक किसानों के हित सुरक्षित नहीं हो जाते। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को कमेटी में उनकी तरफ से केंद्र को पत्र लिखने के बाद ही शामिल किया गया था। कैप्टन ने स्पष्ट किया कि काले कृषि कानूनों के बारे में उनसे और उनकी सरकार के साथ कभी भी सलाह-मशविरा नहीं किया गया। वह मंगलवार को पटियाला के पोलो ग्राउंड में गणतंत्र दिवस मौके राष्ट्रीय ध्वज फहराने बाद समागम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पीएम नरेंद्र मोदी से किसानों की मांगें मानने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने एलान किया कि राज्य सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। साथ ही किसानों को अपील की कि वह शांति बनाए रखें, पूरा मुल्क उनके साथ है। कैप्टन ने कहा कि यह कभी नहीं सोचा था कि पंजाब के उन किसानों को इस हद तक अनदेखा कर दिया जाएगा, जिन्होंने हरित क्रांति द्वारा मुल्क को अनाज के पक्ष से आत्मनिर्भर बनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जलियांवाला बाग के शहीदों समेत आजादी संघर्ष के परवानों को सजदा किया।
कोविड योद्धाओं और पुलिस जवानों को सम्मानित किया
बसेर स्कीम के तहत 6 झुग्गी-झोंपड़ी वालों को भी सौंपे दस्तावेज
पटियाला। 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविड-19 के कठिन समय के दौरान बेहतरीन सेवाएं मुहैया करवाने वाले 24 डॉक्टरों/स्वास्थ्यकर्मियों को भी सम्मानित किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने शानदार सेवाएं निभाने वाले छह पुलिस जवानों को भी सम्मानित किया। साथ ही झुग्गी-झोपड़ी वालों के लिए शुरू की गई ‘बसेरा’ स्कीम के छह लाभार्थियों को सांकेतिक रूप में दस्तावेज सौंपे। कैप्टन ने कोविड के चुनौतीपूर्ण समय में शानदार सेवाएं निभाने के लिए 24 डॉक्टरों/ स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना योद्धाओं के तौर पर सम्मानित किया। इनमें पूर्व सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा, डॉ. आरपीएस सिबिया, डॉ. विशाल चोपड़ा, डॉ. रुपिंदर बख्शी, डॉ. जतिंदर कांसल, डॉ. निधि शर्मा, डॉ. सुमित सिंह, डॉ. लवलीन भाटिया, डॉ. तृप्त कौर बिंद्रा, डॉ. बलविंदर कौर रेखी, डॉ. हरजीत के. सिंह चावला, डॉ. अमनदीप सिंह बख्शी, डॉ. सचिन कौशल, डॉ. स्वाति कपूर, डॉ. सिमरजीत सिंह, डॉ. राजविंदर सिंह, डॉ. कोमल परमार, मेल स्टाफ नर्स सपिंदर पाल सिंह, आइसोलेशन वॉर्ड के इंचार्ज गुरकिरन, वॉर्ड अटेंडेंट जोगेशवर राय, स्टाफ नर्स सरबजीत कौर, एएनएम अनीता, वॉर्ड अटेंडेंट राज कुमार और फिजियोथेरेपिस्ट दीवान नसरूदीन शामिल रहे।
विज्ञापन
इसी तरह कैप्टन ने एआईजी हरकमलप्रीत सिंह डीएसपी गुरजीत सिंह, गुरचरन सिंह और अरुण शर्मा, इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह, एएसआई पवन कुमार और कश्मीर सिंह को चीफ मिनिस्टर मेडल फॉर आउटस्टेंडिंग डिवोशन-टू-ड्यूटी (समर्पण भावना के साथ बेहतरीन ड्यूटी निभाने के लिए मुख्यमंत्री मेडल) से सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘बसेरा’ स्कीम के पहले पड़ाव में पटियाला से झुग्गी-झोंपड़ी वाले 335 व्यक्तियों को मालिकाना हक देने के लिए सांकेतिक रूप में छह लाभार्थियों को कागजात सौंपे। जिनमें सोहन लाल, जहान सिंह, खलील अहमद, राम लाल, नितेश कुमार और नरिन्दर शामिल हैं।

मंगलवार को पटियाला में गणतंत्र दिवस समागम में विभिन्न शख्सीयतों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री क?- फोटो : PATIALA

मंगलवार को पटियाला में विरासती राजिंदरा झील के सौंदर्यीकरण बाद इसे पटियाला के लोगों को समर्पित ?- फोटो : PATIALA

मंगलवार को पटियाला के राजा भालिंदरा सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में गणतंत्र दिवस मौके पर आयोजित स- फोटो : PATIALA

मंगलवार को पटियाला के राजा भालिंदरा सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में गणतंत्र दिवस मौके आयोजित समा?- फोटो : PATIALA