फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   murderer, get, life, imprisonment

दोस्त के हत्यारे चार युवकों को उम्रकैद

Fri, 18 Jul 2014 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 18 Jul 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
murderer, get, life, imprisonment
पुरानी रंजिश के चलते दोस्त का कत्ल कर लाश को भाखड़ा नहर में फेंकने के दोषी चार नौजवानों को शुक्रवार को जिला एवं सेशन जज एचएस मदान की कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। सभी दोषियों पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया, जिसके अदा न करने पर सभी को एक-एक साल की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
विज्ञापन



सात जुलाई 2013 को समाना के करहाली के रहने वाले दलवीर सिंह को उसके दोस्त कुलविंदर सिंह, हरपाल सिंह, अवतार सिंह और चमकौर सिंह घर से शराब पिलाने के बहाने अपने साथ ले गए।इन लोगों ने दलवीर सिंह को खूब शराब पिलाई। जब वह काफी नशे में हो गया, तो उसके सिर में शराब की बोतलें मार कर उसका कत्ल कर दिया। बाद में मामले को रफा-दफा करने के लिए लाश को भाखड़ा नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन




दलवीर सिंह के काफी समय तक घर न लौटने पर परिवार वालों ने सदर समाना थाने में चारों दोस्तों के खिलाफ पर्चा दर्ज कराया था। परिवार वालों के मुताबिक इन चारों का दलवीर सिंह से झगड़ा हो गया था। इस मामले में बाद में इन लोगों में राजीनामा भी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो युवकों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। वारदात के कुछ दिन बाद 11 जुलाई को पुलिस ने खन्नौरी के पास से भाखड़ा नहर से दलवीर सिंह की लाश भी बरामद कर ली थी। शुक्रवार को मामले की सुनवाई के बाद जिला एवं सेशन जज ने चारों दोषी नौजवानों को धारा 302 के तहत उम्रकैद और 10-10 हजार जुर्माना, धारा 201 के तहत तीन साल कैद और पांच-पांच हजार जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed