{"_id":"accb51d45ff12061eda656048c0bc742","slug":"monu-gaba-police-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोनू गाबा 25 जून तक रिमांड पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोनू गाबा 25 जून तक रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 23 Jun 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों ड्रग रैकेट केस में पकड़े गए गोराया के बिजनेसमैन चुन्नी लाल गाबा के बेटे गुरजीत सिंह उर्फ मोनू को सोमवार को रिमांड खत्म होने पर फतेहगढ़ साहिब कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस की मांग पर कोर्ट ने मोनू को 25 जून तक फिर से पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं हृदय रोगी होने के चलते कोर्ट के आदेश के मुताबिक राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन चुन्नी लाल गाबा को सोमवार को डिस्चार्ज करके सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
मोनू गाबा को पुलिस ने हाल ही में करोड़ों के भोला ड्रग रैकेट केस में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मोनू गाबा के खिलाफ 16 जून 2013 को केस रजिस्टर किया था और उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। मोनू इस केस में प्रमुख पीओ था। मोनू पूर्व जेल मंत्री सरवन सिंह फिल्लौर का भी काफी नजदीकी था। एसपी (डी) जसकिरन पाल सिंह तेजा ने मोनू गाबा को कोर्ट की ओर से 25 जून तक दोबारा से पुलिस रिमांड पर भेजने की पुष्टि की। साथ ही कहा कि चुन्नी लाल गाबा को भी राजिंदरा से डिस्चार्ज करके जेल भेज दिया गया है। चुन्नी लाल गाबा ज्यूडिशियल रिमांड पर पटियाला जेल में बंद है।
विज्ञापन
मोनू गाबा हिमाचल प्रदेश में एक फार्मास्यूटिकल फैक्टरी चला रहा था और उस पर ड्रग तस्कर वरिंदर राजा को आइस बनाने के लिए सुडोएफड्रीन सप्लाई करने का आरोप है। वरिंदर राजा आइस को विदेशों में सप्लाई करता था। भोला से पूछताछ के दौरान मोनू गाबा का नाम सामने आया था।