फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Monsoon Season, Cleaning of rivers, Flood Prevention, Inspection of DC, Patiala

नदियों और चौ की सफाई के आदेश

Sat, 25 Mar 2017 03:28 PM IST
पटियाला
पटियाला Updated Sat, 25 Mar 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
Monsoon Season, Cleaning of rivers, Flood Prevention, Inspection of DC, Patiala
पटियाला में बाढ़ की रोकथाम के लिए कराए जाने वाले कामों को जायजा लेते डीसी कुमार अमित। - फोटो : अमर उजाला
मानसून के सीजन में पटियाला की बड़ी नदी और चौ-ड्रेनों में पैदा बूटी पानी की निकासी में बाधा न बने, इसके लिए डीसी कुमार अमित ने ड्रेनेज विभाग को इनकी साफ-सफाई कराने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


डीसी ने जिले में बाढ़ की रोकथाम के लिए पटियाला की बड़ी व छोटी नदी, विभिन्न ड्रेनों और चौ का दौरा किया और कराए जाने वाले कामों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि फंड की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। 
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें। जिला प्रशासन की टीम ने डीसी की अगुवाई में सबसे पहले पटियाला की बड़ी नदी की बुर्जी 8000 फुट पर गांव फरीदपुर के पास किए जाने वाले नदी की खुदाई और सफाई के काम का जायजा लिया। इस जगह बूटी काफी मात्रा में पाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा डीसी ने आदेश दिए कि नाजायज कब्जों को हटाने के लिए जिला माल अफसर के साथ तालमेल करके जरूरी कार्रवाई की जाए। इसके बाद सूलर रोड के पास जैकेब ड्रेन का मुआयना किया गया। समाना शहर की ड्रेनों, समाना मंडी ड्रेन, सरायपत्ती ड्रेन और झंबोवाली चौ बुर्जी 171000 फुट के नजदीक गांव गाजीपुर में होने वाली सफाई के काम का जायजा लिया।


डीसी ने सराय पत्ती ड्रेन के साथ लगते टोभे/छप्पड़ की सफाई का काम करने के लिए भी कहा। गांव बादशाहपुर के नजदीक घग्गर दरिया पर स्थित पुल का भी जायजा लिया। झंबोवाली चौ में पैदा हो चुकी बूटा का जायजा लिया। आदेश दिए कि सफाई के काम को पहल के आधार पर तरजीह दी जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed