फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Mobile tower, the young man rose, demand the release of Mand, Patiala

मंड की रिहाई को मोबाइल टावर पर चढ़े दो युवक

Tue, 10 May 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 10 May 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
Mobile tower, the young man rose, demand the release of Mand, Patiala
पटियाला में जत्थेदार भाई ध्यान सिंह रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़े युवक। - फोटो : अमर उजाला
सरबत खालसा की ओर से नियुक्त जत्थेदार भाई ध्यान सिंह मंड की गिरफ्तारी से गुस्साए दो लोग मंगलवार सुबह छह बजे काली देवी मंदिर के सामने बारादरी स्थित बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गए। एक युवक को पुलिस ने ऊपर चढ़ने से रोक लिया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात  था। आला अधिकारियों ने दोनों युवकों से नीचे उतरने को कहा लेकिन उन्होंने मंड की रिहाई होने तक नीचे न उतरने की बात कही। खबर लिखे जाने तक दोनों युवक टावर पर चढ़े हुए थे। वहीं समाना में भी दो युवक बस स्टैंड के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गए।
विज्ञापन


सोमवार को सरबत खालसा की ओर से नियुक्त जत्थेदार भाई ध्यान सिंह मंड, मोहकम सिंह और परमजीत सिंह जीजेआना को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया था। इससे लोगों में रोष था। मंगलवार अल सुबह अमरजीत सिंह मरोड़ और करमजीत सिंह नाम के दो युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गए और मंड को छोड़ने की मांग की। दोनों युवक  शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर मान) से संबंधित हैं। एक और युवक ने टावर पर चढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मान मनव्वल की लेकिन युवक अपनी बात पर डटे रहे। वहीं समाना में भी बस स्टैंड के पास स्थित पर टावर पर दो युवक मंड को रिहा करने की मांग को लेकर चढ़ गए। इनमें से एक का नाम अतर सिंह है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed