फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Mneelandring case, CBI, international drug traffickers innocent, did not appear in court, Patiala

मनीलांड्रिंग केस में सीबीआई ने भोला को अदालत में पेश नहीं किया

Sat, 07 Jan 2017 02:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 07 Jan 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
Mneelandring case, CBI, international drug traffickers innocent, did not appear in court, Patiala
court - फोटो : डेमो फोटो
मनी लांड्रिंग केस में सीबीआई पंजाब के विशेष जज एसएस मान की अदालत में सुनवाई के मौके पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर जगदीश सिंह भोला को पेश नहीं किया गया। इस मामले में अदालत ने अगली सुनवाई 20 जनवरी तय कर दी है। इस कार्यवाही के दौरान भोला के वकील सतीश करकरा अदालत में पेश हुए। 
विज्ञापन


उन्होंने इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट की ओर से दायर 294 सीआरपीसी की अर्जी का जवाब दायर किया। इसमें ईडी ने पूछा था कि जो डाक्यूमेंट उनकी ओर से अदालत में पेश किए गए उनको वह एडमिट करते हैं या नहीं। एडवोकेट करकरा ने जवाब फाइल किया है कि उनको डाक्यूमेंट नहीं दिखाए गए, सिर्फ लिस्ट दी गई है। लिहाजा डाक्यूमेंट दिखाए जाएं। इस मामले की अगली सुनवाई 20 जनवरी को की जाएगी। 
विज्ञापन


ईडी बनाम अनूप सिंह काहलों मामले की सुनवाई भी अदालत में हुई। आज की कार्यवाही दौरान बचाव पक्ष के वकील सतीश करकरा हाजिर हुए, जिनकी ओर से 223 सीआरपीसी का जवाब फाइल किया गया। जिसमें एडवोकेट करकरा ने अदालत को अपील की कि ईडी की ओर से दायर दोनों केसों को इकट्ठा न किया जाए। ऐसा करने से अदालत का समय ज्यादा लगेगा। जिसके बाद मामले में अगली सुनवाई 11 जनवरी तय कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed