फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Missing student who went to school, bicycle and bag found on the banks of Bhakhra Canal

Patiala News: स्कूल गया छात्र लापता, भाखड़ा नहर के किनारे मिला साइकिल और बैग

Fri, 21 Jul 2023 06:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
Missing student who went to school, bicycle and bag found on the banks of Bhakhra Canal
- पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटियाला। पटियाला के कस्बा शुतराणा की ग्राम पंचायत गोबिंदपुरा निवासी स्कूली छात्र शुक्रवार सुबह लापता हो गया। परिवार वालों के मुताबिक छठी क्लास में पढ़ने वाला इशमीत सिंह स्कूल गया था। जब वह घर न पहुंचा तो तलाश करने पर उसकी साइकिल व बैग भाखड़ा नहर के किनारे बरामद हुए। सूचना मिलने पर पुलिस गोताखोरों की मदद से छात्र की नहर में तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि छात्र के पिता जसपाल सिंह की भी कुछ समय पहले मौत हो गई थी। ताया सतपाल सिंह ने बताया कि इशमीत सिंह व उसकी बहन दोनों साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल जैखर में पड़ते हैं। इशमीत सिंह सुबह स्कूल के लिए घर से चला गया, लेकिन कुछ समय के बाद प्रिंसिपल निधान सिंह ने फोन पर बताया कि उनको किसी व्यक्ति की ओर से इशमीत सिंह का बैग व साइकिल नहर के किनारे पड़ा होने संबंधी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed