{"_id":"574dbdcd4f1c1b7c2810a416","slug":"maneka-gandhi-youth-congress-the-black-flags-arrested-left-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेनका गांधी को यूथ कांग्रेसियों ने दिखाई काली झंडियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेनका गांधी को यूथ कांग्रेसियों ने दिखाई काली झंडियां
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 31 May 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में मेनका गांधी को काली झंडियां दिखाने वाले कांग्रेसियों को हिरासत में लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी को यूथ कांग्रेसियों ने मंगलवार को लीला भवन चौक में काली झंडियां दिखाई। यूथ कांग्रेसी स्थानीय पैलेस में आयोजित मेनका गांधी के कार्यक्रम में रोष प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। यूथ कांग्रेसियों के न मानने पर पुलिस ने करीब 40 कार्यकर्ताओं व नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और पसियाना थाने ले गई। जहां उन्हें करीब चार घंटे तक नजरबंद रखा गया। बाद में छोड़ दिया गया।
यूथ कांग्रेस लोक सभा के उपप्रधान कर्ण गौड़ ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करके नरेंद्र मोदी ने लोगों को बेवकूफ बनाकर उनसे वोटें हासिल कीं और सरकार बना ली। लेकिन पिछले दो साल के अपने कार्यकाल में मोदी सरकार ने कोई उपलब्धि नहीं की है। पंजाब में कर्जों के बोझ तले दबे किसान खुदकुशियां कर रहे हैं। नौजवान वर्ग बेरोजगारी के कारण निराशा में नशों का शिकार हो रहा है। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। भाजपा-अकाली अपनी लोक विरोधी नीतियों से बाज आएं, वर्ना पटियाला यूथ कांग्रेस की ओर से गठबंधन सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन और धरने जारी रखे जाएंगे। इस मौके पर अमृतपाल शैली, हैपी वर्मा, मोनू नानी आदि मौजूद रहे।