फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Mahindera college students, the movement demands met, Patiala

स्टूडेंट्स का आंदोलन रंग लाया, सभी मांगें मानीं

Sat, 07 May 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 07 May 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Mahindera college students, the movement demands met, Patiala
पटियाला के सरकारी महिंदरा कालेज में विजयी रैली निकालते स्टूडेंट्स। - फोटो : अमर उजाला
सरकारी महिंदरा कालेज में आंदोलनकारी स्टूडेंट्स की ओर से शनिवार को विजयी रैली निकाली गई। दरअसल पिछले कई दिनों से स्टूडेंट्स ने कालेज प्रशासन की ओर से उनसे नाजायज ढंग से भरवाए जा रहे फंडों के विरोध में आंदोलन छेड़ रखा था। शनिवार को प्रिंसिपल ने स्टूडेंट्स के एक शिष्टमंडल को बुलाकर उनसे बैठक की। इस दौरान स्टूडेंट्स की सभी मांगों को मानने का भरोसा दिलाया गया। यह आंदोलन पंजाब स्टूडेंट यूनियन और नवक्रांति जत्थेबंदियों की ओर से चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

स्टूडेंट लीडर हरदीप ढडरिया ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से कालेज में स्टूडेंट्स की ओर से धरने-प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

इस दौरान कालेज प्रशासन की ओर से स्टूडेंट्स से नाजायज ढंग से भरवाए जा रहे फंडों का विरोध किया गया। शुक्रवार को गुस्साए स्टूडेंट्स ने प्रिंसिपल दफ्तर का घेराव किया था। जिस पर प्रिंसिपल ने शनिवार को बैठक करने का भरोसा दिलाया था। आज बैठक में स्टूडेंट्स की सभी मांगें मान ली गई और कालेज अथारिटी ने लिखित रूप में नाजायज ढंग से भरवाई जा रही फीसें व फंड बंद करने का ऐलान किया। बैठक में स्टूडेंट लीडर गगन अमरगढ़, मनिंदर सिंह भी शामिल रहे। कालेज अथारिटी की ओर से मांगें मान लिए जाने के बाद स्टूडेंट्स ने विजयी रैली निकाली और कई साल से हो रही नाजायज लूट बंद होने को लेकर स्टूडेंट्स इस मौके पर काफी खुश नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed