फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Mahindera College Maltistori Building, Principal Secretary Higher Education, visited Patiala

सरकारी महिंदरा कालेज में मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों का निर्माण होगा

Fri, 27 May 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 27 May 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
Mahindera College Maltistori Building, Principal Secretary Higher Education, visited Patiala
पटियाला के सरकारी महिंदरा कालेज में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव डा. रोशन संकारिया। - फोटो : अमर उजाला
सरकारी महिंदरा कालेज का प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग पंजाब डा. रोशन संकारिया ने दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कालेज में स्टूडेंट्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी पढ़ाई की सुविधा के लिए मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों का निर्माण किया जाए और कालेज का एक मास्टर प्लान भी तैयार करा लिया जाए। प्र
विज्ञापन


मुख सचिव ने कालेज का दौरा किया और कैंपस में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ कालेज के प्रिंसिपल डा. सुखबीर सिंह थिंद भी मौजूद रहे। डा. संकारिया ने कालेज में बन रहे लड़कियों के नए हास्टल, कामर्स ब्लाक और नव निर्मित साइंस ब्लाक का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सरकारी महिंदरा कालेज पटियाला के सारे स्टाफ और स्टूडेंट्स को नैक की टीम की ओर से वन प्लस प्लस ग्रेड मिलने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने कालेज में स्टूडेंट्स की बढ़ती संख्या को लेकर कालेज प्रशासन की सराहना की। कालेज के प्रिंसिपल ने प्रमुख सचिव को कालेज में हो चुके और चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया और कालेज की प्राप्तियों की रिपोर्ट पेश की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed