फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Light rain likely again in Punjab for the next four days

Patiala News: पंजाब अगले चार दिन फिर हल्की बारिश के आसार जालंधर और लुधियाना में तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना पंजाब में चार वर्षों के बाद जून में सामान्य से ज्यादा हुई बारिश

Fri, 30 Jun 2023 08:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
Light rain likely again in Punjab for the next four days
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। मौसम विभाग ने शनिवार से अगले चार दिनों के लिए पंजाब के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान भी चल सकता है। हालांकि विभाग का मानना है कि पंजाब के तापमान में आने वाले दिनों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। शुक्रवार को जालंधर और लुधियाना में तेज बारिश हुई और मौसम सुहाना हो गया। वहीं अमृतसर में तेज हवाएं चलीं। इसके अलावा भी कुछ स्थानों पर बारिश के चलते तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य के करीब ही रहा। बता दें कि इस बार पंजाब में चार वर्षों के बाद इस बार जून में सामान्य से ज्यादा बारिश पड़ी है।
शुक्रवार को सबसे अधिक 38.9 डिग्री का तापमान फरीदकोट का रहा। अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का तापमान 32.5 डिग्री, लुधियाना का 33.7, पटियाला का 37.2, पठानकोट का 33.9, बठिंडा का 34.6 डिग्री, गुरदासपुर का 33.5 और रोपड़ का 34.7 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पटियाला में 31.0 एमएम, लुधियाना में 9.4 एमएम और फतेहगढ़ साहिब में 7.0 व मोहाली में 2.0 एमएम की बारिश पड़ी। दिन में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश पड़ी। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे कम 25 डिग्री का न्यूनतम तापमान बलौवाल सोनखेड़ी का दर्ज किया गया।
विज्ञापन

2019 से पंजाब में लगातार सामान्य से कम बारिश
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में चार वर्षों के बाद इस बार जून में सामान्य से ज्यादा बारिश पड़ी है। इस बार जून में 54.5 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 65.9 एमएम की बारिश पड़ी। यह सामान्य से 21 प्रतिशत ज्यादा दर्ज की गई, जबकि साल 2019 से पंजाब में लगातार सामान्य से कम बारिश पड़ रही थी। जून 2019 में 25 एमएम की बारिश पड़ी, जो सामान्य के मुकाबले 50 प्रतिशत कम रही थी। इसी तरह से 2021 में 49.9 एमएम की बारिश पड़ी, जो सामान्य से 1 प्रतिशत कम, 2022 में 39.5 एमएम की बारिश पड़ी, जो सामान्य की तुलना में 28 प्रतिशत कम दर्ज की गई थी। जून 2020 में सामान्य बारिश पड़ी थी। इस बार जून में सबसे अधिक 299.7 एमएम की बारिश अमृतसर में पड़ी, जबकि 89.3 एमएएम पटियाला में और 58.6 एमएम बारिश लुधियाना में पड़ी। इस बार जून में एक दिन की सबसे अधिक बारिश का रिकार्ड भी अमृतसर के नाम रहा। अमृतसर में 26 जून को सबसे अधिक 113.2 एमएम बारिश पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed