फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Leaving politics at home badal : Captain

राजनीति छोड़कर घर बैठें बादल : कैप्टन

Tue, 01 Mar 2016 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 01 Mar 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
Leaving politics at home badal : Captain
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अब राजनीति छोड़कर घर बैठ जाना चाहिए। उनकी उम्र बहुत हो गई है। किसी और को चुनाव लड़ने का मौका देना चाहिए।
विज्ञापन


पिछले कई चुनाव से बादल हर बार आखिरी बार लड़ने की बात कहकर वोटें मांगते हैं। वैसे भी वोटरों को अब बड़े व छोटे बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया की तिकड़ी पर रत्ती भरोसा नहीं है।
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर अपने आवास स्थान मोती महल में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद बातचीत कर रहे थे। कैप्टन ने कहा कि अकाली दल की तरफ से सीएम पद का दावेदार चाहे बड़ा या फिर छोटा बादल हो, लेकिन चुनाव कांग्रेस ही जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने में बराबर हैं। दोनों ने चुनावी घोषणा पत्र में किए किसी वादे को पूरा नहीं किया है।

बादल के राज में पहले ही पंजाब आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। अगर केजरीवाल की सरकार राज्य में बनी, तो पंजाब पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

पंजाब के लोग टोपी वाले से सचेत हो जाएं। बिजली न मिलने के कारण इंडस्ट्रीज पलायन कर रही हैं। हालात सुधारने के लिए कोई नीति नहीं बनाई जा रही है।

कैप्टन ने आरोप लगाया कि बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले के पीछे बादल सरकार का हाथ है। कैप्टन ने कहा कि लगातार मांग के बावजूद इस मामले में जांच न बिठाने से साफ होता है कि बादल बेनकाब होने से डरते हैं।

जिस समय यह मामला हुआ, उस समय सरकार के खिलाफ किसान सड़कों पर उतरे हुए थे। सरकार ने लोगों का ध्यान भटकाने के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी कराई लेकिन वह बादल को इस तरह से जाने नहीं देंगे।


कैप्टन ने बादल को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले के साथ-साथ निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाने के मामले में भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा।


कैप्टन ने कहा कि पंजाब का अपने पड़ोसी राज्य के साथ पानी को लेकर झगड़ा है। इस मसले पर केजरीवाल अपना स्टैंड साफ करें, कि पानी किस राज्य को मिलना चाहिए।

कैप्टन ने इस मौके पर लुधियाना में केजरीवाल की कार पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए। जिन्होंने भी वारदात को अंजाम दिया, उनकी पहचान करके सजा दी जानी चाहिए।

पंजाब में हमेशा अपने मेहमानों का स्वागत किया जाता है, न कि उन पर हमला किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed