{"_id":"66a7a8859bde01b4df02d4a3","slug":"landslide-on-kalka-shimla-nh-due-to-heavy-rains-young-man-from-phagwara-dies-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5129-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: भारी बारिश से कालका-शिमला एनएच पर\r\nभूस्खलन, फगवाड़ा निवासी युवा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: भारी बारिश से कालका-शिमला एनएच पर भूस्खलन, फगवाड़ा निवासी युवा की मौत
विज्ञापन
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत 19 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशा में बारिश का अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला/चंडीगढ़। पंजाब के कई जिलों में सोमवार को हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं, हिमाचल में भारी बारिश के चलते कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से पत्थर गिरने पर उसकी जद में आने से वाहन सवार फगवाड़ा (कपूरथला) निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन घायल हो गए। हादसा रविवार देर रात हुआ और भारी भूस्खलन के चलते इस मार्ग पर सोमवार सुबह तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। वहीं, मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत 19 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
जानकारी के मुताबिक, कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब ढाई बजे हुआ। वाहन सवार चंडीगढ़ से शिमला की तरफ जा रहे थे। भारी बारिश के कारण दत्यार नेचर पार्क पास अचानक भूस्खलन होने लगा और उसकी चपेट में वाहन चालक आ गए। इसमें पंजाब के कपूरथला निवासी 40 वर्षीय देवराज की मौत हो गई, जबकि 40 वर्षीय चालक कुलदीप सिंह निवासी गढ़शंकर होशियारपुर, 23 वर्षीय भावुक निवासी मोहल्ला जालंधर सिटी और 43 वर्षीय वंदना सोंधी निवासी मोहल्ला जालंधर सिटी घायल हो गए। दूसरे वाहनों में सवार लोगों ने हादसे के बारे में सूचना दी और सभी घायलों को इलाज के लिए करीब चार किलोमीटर दूर ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया।
कपूरथला में 40 एमएम बरसा पानी
प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे कम रूपनगर में 1.3 एमएम व सर्वाधिक 40 एमएम कपूरथला में दर्ज की गई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अमृतसर में 6 एमएम, गुरदासपुर में 9.5, होशियारपुर में 4 एमएम, जालंधर में 1.9, लुधियाना में 4.8, पठानकोट में 7.6, तरनतारन में 4.6, रूपनगर में 1.3 एमएम की बारिश दर्ज की गई। कुल 3.1 एमएम की बारिश दर्ज की गई है। पंजाब के तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
कल 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए पंजाब के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर और मालेरकोटला शामिल हैं। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
हिमाचल में 117 सड़कें व 215 बिजली ट्रांसफार्मर ठप
शिमला। हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश के पांच जिलों कुल्लू, सोलन, सिरमौर, शिमला, किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ आने की चेतावनी भी जारी हुई है। सोमवार शाम तक हिमाचल में 117 सड़कें और 215 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हुई। धर्मशाला, कांगड़ा और हमीरपुर में भी हल्की बारिश ही हुई।
कश्मीर घाटी में बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत
कश्मीर घाटी में सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई और तपती गर्मी से राहत मिली। रविवार को श्रीनगर में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो 1999 के बाद से जुलाई के महीने में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा। वहीं, काजीगुंड में 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जिसने 11 जुलाई, 1988 के 34.5 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और सोपियां जिलों में बारिश हुई।
वर्जन
दत्यार नेचर पार्क के पास रात को पहाड़ी से अखबार की गाड़ी पर पत्थर गिर गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हैं। चालक को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। जबकि दो परवाणू अस्पताल में भर्ती हैं।
गौरव सिंह, एसपी सोलन