{"_id":"83ce3553bd6fac584d385ea483b64882","slug":"lainmanon-unemployed-seeking-appointments-in-the-pavarkam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार लाइनमैनों को पावरकाम में नियुक्तियां देने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार लाइनमैनों को पावरकाम में नियुक्तियां देने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 15 Jan 2016 02:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से माल रोड पर पावरकाम हेडआफिस के सामने धरने पर बैठे बेरोजगार लाइनमैनों का संघर्ष जारी रहा। यूनियन के प्रदेश प्रधान पिरमल सिंह का मरणव्रत आज आठवें दिन में शामिल हो गया। सेहत विभाग ने पिरमल सिंह की मेडिकल जांच की। पिरमल सिंह की हालत बिगड़ रही है।
प्रदेश सलाहकार सोमा सिंह भड़ो और प्रदेश खजांची भोला सिंह खालसा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान 22 अगस्त 2010 को पावरकाम के अंदर 5000 लाइनमैन 10 दिन में भर्ती करने का वादा किया था। पांच साल बीत जाने के बाद भी सीएम की ओर से किया वादा पूरा नहीं किया गया।
सीएम को कई बार बैठकें करके किया वादा याद करवा चुके हैं, लेकिन सीएम की ओर से केवल टाल-मटोल के अलावा कुछ नहीं मिला। इससे परेशान होकर बेरोजगार लाइनमैनों को मरणव्रत का रास्ता अपनाना पड़ा है।
विज्ञापन
पंजाब सरकार व पावरकाम की मैनेजमेंट एक तरफ पावरकाम में 40 हजार के करीब पद भरने की बात कर रही है। दूसरी तरफ बेरोजगार लाइनमैन पिछले पांच साल से रहते 4000 लाइनमैनों के नियुक्ति पत्रों की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
पंजाब सरकार बेरोजगार लाइनमैनों को रोजगार देने के बजाय उन पर अत्याचार कर रही है। बेरोजगार लाइनमैनों को ठंड में सड़कों पर भटकना पड़ रहा है। अगर जल्द मांग पूरी न हुई, तो सीएम व डिप्टी सीएम को 26 जनवरी को तिरंगा फहराने नहीं दिया जाएगा।