फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Kiln workers, fury, performance, protesting, Sangrur

भट्ठा मजदूरों ने किया रोष प्रदर्शन, नारेबाजी

Fri, 06 May 2016 03:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Fri, 06 May 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
Kiln workers, fury, performance, protesting, Sangrur
संगरूर में रोष प्रदर्शन करते भट्ठा मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिन से अपनी मांगों के लेकर डीसी दफ्तर के सामने पक्का मोरचा लगाए बैठे भट्ठा मजदूरों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। गुस्साए मजदूरों ने शहर में रोष प्रदर्शन किया और प्रशासन व भट्ठा मालिकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भट्ठा मजदूर यूनियन के प्रदेश नेता तरसेम जोधा ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर भट्ठा मजदूर पिछले दस दिनों से संघर्ष कर रहे हैं किंतु प्रशासन सीधे तौर पर भट्ठा मालिकों का पक्ष लेकर उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रहा है, जिससे भट्ठा मालिकों में रोष है। उन्होंने कहा कि भट्ठा मजदूर अब आरपार की लड़ाई लड़ेंगे चाहे इसके लिए उन्हें अपनी गिरफ्तारी क्यों न देनी पड़े वह पीछे नहीं हटेंगे। जब तक उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता यह संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर दर्शन सिंह कंगणवाल, परमजीत सिंह बग्गा, केवल सिंह झाड़ों, हरी सिंह, बंत सिंह, दर्शन सिंह, मान सिंह, प्रीतम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed