फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Khalsa College Patiala, awards, students, Sikander Singh Maluka, Patiala

समय की अहमियत जानकर लक्ष्य को तय करें स्टूडेंट्स : मलूका

Fri, 22 Apr 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 22 Apr 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Khalsa College Patiala, awards, students, Sikander Singh Maluka, Patiala
पटियाला के खालसा कालेज में सालाना पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित स्टूडेंट्स कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के साथ। - फोटो : अमर उजाला
खालसा कालेज का सालाना पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को नाभा रोड पर हरपाल टिवाणा आडिटोरियम में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य मेहमान ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने 300 से अधिक स्टूडेंट्स को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर कालेज की ओर से हमारी बेटी हमारा मान स्कीम के तहत कालेज की पांच बेहतरीन छात्राओं नवदीप कौर को माता गुजरी अवार्ड आफ एक्सीलेंस, गुरमीत कौर को माता सुलखनी बेस्ट परफार्मेंस, चन्नप्रीत कौर को माता साहिब कौर बेस्ट परफार्मेंस, भानू श्रीधर को माता खीवी बेस्ट परफार्मेंस अवार्ड और परनीत कौर को माता गंगा बेस्ट परफार्मेंस अवार्ड दिया गया। 
विज्ञापन


इनके अलावा कालेज की अंतरराष्ट्रीय आर्चरी खिलाड़ी प्रभजोत कौर और अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी बनीता शर्मा को 51-51 हजार रुपये के नगद पुरस्कार के साथ और अंतरराष्ट्रीय भंगड़ा कलाकार सुपनीत सिंह को 11 हजार रुपये के नगद इनाम के साथ सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय आर्चरी कोच जीवनजोत सिंह तेजा को भी सम्मानित किया गया। इस सालाना पुरस्कार वितरण समारोह में 100 स्टूडेंट्स को रोल आफ आनर, 204 स्टूडेंट्स को कालेज कलर और 33 स्टूडेंट्स को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री मलूका ने स्टूडेंट्स को समय की अहमियत जानने, जिंदगी में लक्ष्य निर्धारित करने और समय के साथ चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर स्टूडेंट के लिए शिक्षा केवल नौकरी हासिल करने के लिए ही अहम नहीं होती है, बल्कि उसके बढ़िया नागरिक बनने के लिए भी बेहद जरूरी है। कालेज प्रिंसिपल डा. धरमिंदर सिंह ऊभा ने कालेज की प्राप्तियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विदेशों में पेपर पढ़कर आए कालेज के छह अध्यापकों प्रोफेसर गुरमीत सिंह, प्रोफेसर गुरशरण सिंह गिल, डा. निपुणजोत कौर, डा. सरबजीत सिंह आहलूवालिया, प्रोफेसर मनप्रीत सिंह भूल्लर और प्रोफेसर इंद्रबीर कौर को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर कालेज की छात्राओं की ओर से गीत पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed