फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   jwelers strick, extend 10 april, protest, patiala

ज्वेलरों की हड़ताल 10 अप्रैल तक बढ़ी

Mon, 21 Mar 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 21 Mar 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
jwelers strick, extend 10 april, protest, patiala
प्रदर्शन - फोटो : demo
मांगों को लेकर केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये से गुस्साए ज्वेलरों, स्वर्णकारों ने अपनी हड़ताल 10 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन


ज्वेलरों ने चेतावनी दी है कि अगर फिर भी उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो बड़े स्तर पर रैलियां व धरने दिए जाएंगे जिसके गंभीर परिणामों की जिम्मेदार केंद्र सरकार खुद होगी। सोमवार को ज्वेलरों, स्वर्णकारों ने स्थानीय जैन धर्मशाला सोढ़ियां वाला घेर में एक बैठक की। इसमें केंद्र सरकार की ओर से ब्रांडेड व नान ब्रांडेड ज्वेलरी पर लगाई एक्साइज ड्यूटी और दो लाख से अधिक की ज्वेलरी की खरीदने करने वाले ग्राहक से पैन कार्ड लेना जरूरी करने का विरोध किया गया।


सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मनोज सिंगला, स्वर्णकार एसोसिएशन के प्रधान सतपाल वर्मा, स्वर्णकार संघ के प्रधान भीम सेन आदि ने कहा कि टैक्सों के विरोध में ज्वेलरों द्वारा दिल्ली में की गई महारैली से भी केंद्र सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी है। इससे ज्वेलर हताश हैं। सरकार की ओर से लगाई एक्साइज ड्यूटी व टैक्सों से ज्वेलरों का व्यापार बर्बाद हो जाएगा। पहले ही सोने के महंगा होने के कारण व्यापार मंदी में चल रहा है। इस मौके पर हड़ताल को 10 अप्रैल तक बढ़ाने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed