{"_id":"5707e2714f1c1b446cc810c8","slug":"jewelors-strike-protest-40th-day-arun-jetley-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र के खिलाफ ज्वेलरों का धरना, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र के खिलाफ ज्वेलरों का धरना, नारेबाजी की
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में शुक्रवार को केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देते ज्वेलर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर सोना व्यापारियों व ज्वेलरों की हड़ताल शुक्रवार को 40वें दिन में दाखिल हो गई। इस मौके पर ज्वेलरों ने किला चौक में इकट्ठे होकर धरना दिया और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ नारेबाजी की।
केंद्र सरकार से ज्वेलरी पर लगाई एक्साइज ड्यूटी को हटाने और पैन कार्ड लेना अनिवार्य करने के फैसले को वापस लेने की मांग की गई।
धरने को संबोधित करते हुए सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मनोज सिंगला, महासचिव अशोक गर्ग, स्वर्णकार एसोसिएशन के प्रधान सतपाल स्वर्णकार संघ के प्रधान भीम सेन, तहसील प्रधान प्रवीण कुमार लकी ने कहा कि ज्वेलरों व स्वर्णकारों की ओर से बीजेपी का पूर्ण तौर पर बायकाट कर दिया गया है। कोई भी ज्वेलर, स्वर्णकार भविष्य में भाजपा के किसी भी प्रोग्राम में शामिल नहीं होगा। साथ ही भाजपा को आने वाले विधानसभा चुनावों में लोग वोटें न डालें, इस बारे में जगह-जगह प्रचार किया जाएगा।
ज्वेलरों के लगातार आंदोलन के बावजूद केंद्र सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी है। ब्रांडिड व नान ब्रांडिड ज्वेलरी पर लगाई एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली गई है। दो लाख से अधिक के गहने खरीदने पर ग्राहक से पैन कार्ड लेना अनिवार्य करने का फैसला भी वापस लिया जाए। जब तक ज्वेलरों की मांगें नहीं मानी जाएंगी, संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर अशोक गर्ग, सतीश जैन, तिलक राज, नरेश वर्मा, रजिंदर महिंद्रू, अशोक मित्तल, परमजीत सिंह काला, सतिंदर गुप्ता मौजूद रहे।