फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Jewellers strike Mandi Gobindgarh, reported the wrong end, Mandi Gobindgarh

ज्वेलर्स की हड़ताल खत्म होने की खबर को बताया गलत

Sun, 20 Mar 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ Updated Sun, 20 Mar 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
Jewellers strike Mandi Gobindgarh, reported the wrong end, Mandi Gobindgarh
मंडी गोबिंदगढ़ में सोने पर एक्साईज़ ड्यूटी के विरोध में हड़ताल में मौजूद सुरेन्द्र आष्टा व सतपाल सोनिक। - फोटो : amarujala
जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष एवं पंजाब स्वर्णकार संघ के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र आष्टा ने कहा कि कुछ चैनलों पर स्वर्णकारों की हड़ताल खत्म होने संबंधी आ रही खबरें सरकारी तंत्र से प्रभावित है। जब तक सोने पर एक्साइज ड्यूटी पूर्ण रूप से वापस नहीं होगी, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। आष्टा रविवार को स्थानीय गोल मार्केट में धरने पर बैठे स्वर्णकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हड़ताल खत्म करने संबंधी समाचार प्रकाशित करवाना हड़तालियों के मनोबल को तोड़ने की साजिश है लेकिन हर स्वर्णकार एसोसिएशन के साथ है। स्वर्णकार संघ मंडी गोबिंदगढ़ के अध्यक्ष सतपाल सोनिक ने कहा कि स्वर्णकारों की हड़ताल का 19वां दिन है और जब तक केंद्र सरकार सोने के गहनों पर एक्साइज ड्यूटी नहीं हटाती, एक भी दुकान नहीं खुलेगी। उनका संघर्ष और तेज होगा और जल्द ही भूखहड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 17 मार्च को दिल्ली में स्वर्णकारों की हुई रैली से सरकार ने अनुमान लगा लिया है कि स्वर्णकार अपनी जायज मांग पर अडे़ हुए हैं और वह दिन दूर नहीं जब सरकार को स्वर्णकारों के इस देशव्यापी आंदोलन के आगे झुकना पडे़गा। इस अवसर पर सरहिन्द से सचिव श्याम लाल, नरेश कुमार, राज कुमार, अनिल कुमार उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed