फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Jewellers strike, buses stopped in Patiala, blockade, Patiala

पटियाला में ज्वेलरों ने रोकी बसें और किया चक्का जाम

Wed, 23 Mar 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 23 Mar 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Jewellers strike, buses stopped in Patiala, blockade, Patiala
पटियाला में बस स्टैंड के नजदीक बत्तियों वाला चौक में जाम लगाकर प्रदर्शन करते ज्वेलर।
मांगों को लेकर केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये से गुस्साए ज्वेलरों व स्वर्णकारों ने बुधवार को रोष रैली निकाली। इसके बाद बस स्टैंड के नजदीक बत्तियों वाले चौक में आने-जाने वाली बसों को रोक कर चक्का जाम किया। जिससे काफी देर तक ट्रैफिक जाम रहने से वाहन चालकों व यात्रियों और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मौके पर ज्वेलरी पर लगी एक्साइज ड्यूटी हटाने व पैनकार्ड लागू करने का विरोध किया गया।
विज्ञापन


रोष रैली किला चौक से शुरू होकर ए टैंक, अदालत बाजार, अनारदाना चौक, धर्मपुरा बाजार, शेरांवाला गेट, माल रोड से होते हुए बस स्टैंड आकर समाप्त हुई। जहां पर ज्वेलरों ने बस स्टैंड के नजदीक बत्तियों वाला चौक में धरना देकर बसों को रोक कर चक्का जाम कर दिया। इससे बस स्टैंड से बाहर जाने वाली व अंदर आने वाली बसों और अन्य गाड़ियों की चारों तरफ से लाइनें लग गईं। जिससे ट्रैफिक जाम होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इस मौके पर सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मनोज सिंगला, स्वर्णकार एसोसिएशन के प्रधान सतपाल वर्मा आदि ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ज्वेलरों का व्यापार तबाह हो रहा है। पिछले 22 दिनों से हड़ताल कारण ज्वेलरों व स्वर्णकारों के भूखे मरने की नौबत आ गई है। लेकिन अरुण जेटली अपने अड़ियल रवैये के कारण ज्वेलरों की मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब तक केंद्र सरकार लगाए गए काले टैक्सों को वापस नहीं लेती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार दर्शन सिंह सिद्धू को ज्वेलरों ने अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed