फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Jathedar can only call Srbt Khalsa: Makar

जत्थेदार ही बुला सकते हैं सरबत खालसा: मक्कड़

Fri, 06 Nov 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़ Updated Fri, 06 Nov 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को माफी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के बाद पैदा हुए हालातों के कारण सिख जत्थेबंदियो की ओर से 10 नवंबर को सरबत खालसे बुलाने के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को श्री आनंदपुर साहिब में विरासत ए खालसा के आडीटोरियम में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने विचार गोष्ठी आयोजित की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए विद्वानों ने विचार रखे। इस दौरान सरबत खालसा के विरोध में एक प्रस्ताव भी पास किया गया।

एसजीपीसी पभनधान अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा कि सिख इतिहास में आज तक दो ही सरबत खालसा बुलाए गए। पहला सरबत खालसा 20 दिसंबर 1920 मे  बुलाया गया था। इस के बाद दिसंबर 1984 में सरबत खालसा बुलाया गया था। उस समय श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की ओर से ही सरबत खालसा बुलाया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने इस समय सरबत खालसा बुलाने को पंथ के विरोध में बताते हूए कहा कि यह श्री अकाल तख्तत साहिब की मर्यादा के खिलाफ है । उन्होंने कहा कि सरबत खालसा को बुलानेे का अधिकार सिर्फ तख्तों के जत्थेदारों को ही है। डॉ. दलजीत सिंह चीमा  ने कहा  विद्वानों के  विचार सुन कर बुहत ही सीखने को मिला है। सभी ने सरबत खालसा के मुदे पर अपने अपने विचार दिए है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 10 नवंबर को होने वाली एकत्रता को  सरबत खालसा नही कहा जा सकता है। लोकसभा मेंबर पभनेम सिंह चंदूमजारा ने कहा कि सरबत खालसा बुलाना सिखों में खाना जंग कराना है।

गोष्ठी में डॉ. सुखदयाल सिंह ने कहा कि आम हालातों में जत्थेदार ही सरबत खालसे को बुला सकते है लेकिन जब हालात सामान्य न हो तो सिख जत्थेबंदियां सहमती से सरबत खालसा बुला सकती हैं।

डॉ. परमवीर सिंह ने कहा कि जिस तरह आज संकट के समय में विद्वानों को याद किया गया है। डेरा सच्चा सौदा के मसले के पहले ही विद्वानों से सलाह ली गई होती तो इस तरह के हालात पैदा न होते।


डॉ. हरपाल सिंह पंनू ने डेरा सच्चा सौदा मामले पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और एसजीपीसी के पभनधान को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो सरबत खालसा बुलाने वाली जत्थेबंदिया पंथ की हिमायती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed