फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Jalandhar air most polluted on Diwali in Punjab

पंजाब में बिगड़ी हवा की सेहत: दिवाली पर जालंधर की आबोहवा सबसे ज्यादा प्रदूषित, मंडी गोबिंदगढ़ में रही साफ

Fri, 05 Nov 2021 09:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Nov 2021 09:37 PM IST
सार

पंजाब में पिछले साल की तुलना में इस साल वायु गुणवत्ता में काफी सुधार रहा। मंडी गोबिंदगढ़ की अबोहवा बाकी शहरों की अपेक्षा साफ रही लेकिन जालंधर और अमृतसर की हवा खराब श्रेणी में बनी रही है। सबसे प्रदूषित हवा जालंधर में थी।  

विज्ञापन
Jalandhar air most polluted on Diwali in Punjab
लुधियाना में आतिशबाजी करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में दिवाली के मौके पर इस बार जालंधर की आबोहवा सबसे अधिक प्रदूषित रही, जबकि मंडी गोबिंदगढ़ में हवा कम प्रदूषित रही। पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (पीपीसीबी) ने दिवाली पर प्रदेश के छह प्रमुख शहरों जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़ व पटियाला में हवा में प्रदूषण की मात्रा का सर्वे में खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


यह सर्वे दिवाली पर गुरुवार सुबह सात बजे से लेकर शुक्रवार सुबह छह बजे तक कराया गया। पीपीसीबी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस साल पिछले साल के मुकाबले इन शहरों में प्रदूषण की मात्रा कम रही है। भले ही रात केवल आठ बजे से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति रही है लेकिन लोगों ने इसे तोड़ा और खूब पटाखों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


इसका नतीजा यह रहा कि पंजाब में दिवाली के मौके पर जालंधर की आबोहवा में सबसे अधिक प्रदूषित रही। आंकड़ों के मुताबिक जालंधर में इस बार दिवाली पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 327 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहा, पिछले साल यह मात्रा 328 थी। वहीं अमृतसर में हवा में प्रदूषण की मात्रा 303 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल पंजाब में अमृतसर में दिवाली के मौके पर सबसे अधिक हवा में प्रदूषण पाया गया था। यह मात्रा 386 थी। लुधियाना में इस साल यह मात्रा 289 रही, जबकि पिछले साल 376 रही थी। खन्ना का पिछले साल एयर क्वालिटी इंडेक्स 281 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर था और इस साल 227 रहा है। मंडी गोबिंदगढ़ में सबसे कम 220 रहा है। वहीं पिछले साल यह 262 रहा था। 


पटियाला में इस साल 241 और पिछले साल 334 रहा था। खास बात यह रही कि सर्वे के मुताबिक दिवाली पर पंजाब का औसतन एक्यूआई 268 (खराब) रहा है, जबकि पिछले साल यह 328 (बहुत खराब) था। इस साल केवल अमृतसर व जालंधर का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में है। सबसे ज्यादा एक्यूआई में गिरावट पटियाला में दर्ज की गई है, जो 27.8 प्रतिशत रही है। वहीं जालंधर में सबसे कम गिरावट 0.3 प्रतिशत रही। पंजाब ने इस साल एयर क्वालिटी इंडेक्स में औसतन 18.3 प्रतिशत की गिरावट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed