{"_id":"44383430ccdc692de0349586d272fa47","slug":"jail-court-camp-in-all-punjab-jails-kaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की सभी जेलों में लगेंगे जेल अदालत कैंप: कौल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की सभी जेलों में लगेंगे जेल अदालत कैंप: कौल
अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 09 Nov 2013 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा कि पंजाब और हरियाणा की सभी अदालतों की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
दोनों राज्यों में जिला अदालतों और सब डिवीजन अदालतों के कोर्ट कांप्लैक्स नए बनाए गए हैं और कंप्टयूटराइजेशन का काम भी तेजी से चल रहा है। वह शनिवार को पटियाला की सेंट्रल जेल में राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं दिवस पर लगाए जेल अदालत कैंप दौरान जेल का दौरा करने पहुंचे थे।
पटियाला जेल में लगाए गए जेल कैंप कोर्ट में आम मामलों वाले 62 केसों पर विचार किया गया और जिनमें 29 विचाराधीन हवालातियों को तुरंत रिहा करने की रस्म भी जस्टिस कौल की ओर से अदा की गई।
विज्ञापन
कौल ने बताया कि हाईकोर्ट में अदालतों के प्रबंध में और सुधार लाने के लिए भी काम चल रहा है। अधिक केसों के मद्देनजर नए जजों की भरती भी लगातार की जा रही है और हाल ही में पंजाब व हरियाणा में 170 नए जज भरती किए गए हैं. जिनकी सिखलाई पूरी होने पर अदालती कामकाज संभालने के बाद केसों के निपटारे में तेजी आएगी। साथ ही बताया कि पंजाब की सभी जेलों में बंद कैदियों व हवालातियों का एक सर्वे कराया जा रहा है। गांधी जयंती से पंजाब की सभी जेलों में लोक अदालत के कैंप भी लगाए जा रहे हैं।