फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Inter-University Cycling Track Championships Rajbir gold

इंटरयूनिवर्सिटी साइकिलिंग ट्रैक चैंपियनशिप में पीयू के राजबीर और आशीष को गोल्ड

Fri, 27 Nov 2015 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 27 Nov 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
Inter-University Cycling Track Championships Rajbir gold
पीयू के राजा भालिंदरा सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी साइकिलिंग ट्रैक चैंपियनशिप के तीसरे दिन वीरवार को मेजबान पंजाबी यूनिवर्सिटी और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के साइकिलिस्टों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वीरवार को पुरुषों के चार किलोमीटर व्यक्तिगत मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के राजबीर सिंह और आशीष कुमार ने गोल्ड व सिल्वर का मेडल जीता। एमजीएस यूनिवर्सिटी बीकानेर के दिनेश कुमार ने कांस्य का मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

महिलाओं के तीन किलोमीटर व्यक्तिगत मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी की जगजीत कौर ने गोल्ड, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की राजबीर कौर और सियोना ने सिल्वर और कांस्य जीता। महिलाओं के ही एक किलोमीटर स्क्रैच रेस मुकाबले में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की काजिया और पारवथी वीजी ने सोने व चांदी के मेडल जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल यूनिवर्सिटी की अर्चना ने कांस्य पदक जीता। इस चैंपियनशिप के संचालन में डिप्टी डायरेक्टर डॉ. गुरदीप कौर, एआईयू निगरान जसमेल सिंह, राष्ट्रीय कोच मितरपाल सिंह सिद्धू, डॉ. दलबीर सिंह रंधावा, डॉ. जसबीर सिंह, चरनजीत सिंह, सुखदीप सिंह और गुरप्रीत कौर ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed