{"_id":"66b00ddba2e150ec3f095c94","slug":"important-postings-in-pu-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5192-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पीयू में अहम तैनातियां, डाॅ. संजीव पुरी बने रजिस्ट्रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पीयू में अहम तैनातियां, डाॅ. संजीव पुरी बने रजिस्ट्रार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोफेसर नीरज शर्मा ने कंट्रोलर परीक्षा शाखा का कार्यभार संभाला
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी में अहम तैनातियां की गई हैं। वीसी केके यादव की ओर से सीनियर प्रोफेसर डाॅ. संजीव पुरी को रजिस्ट्रार के तौर पर तैनात किया गया है। गौरतलब है कि प्रोफेसर नवजोत कौर के इस्तीफे के बाद पिछले तकरीबन दो महीनों से रजिस्ट्रार का पद खाली था। डीन अकादमिक मामले ही कार्यकारी रजिस्ट्रार के तौर पर कामकाज देख रहे थे। प्रोफेसर संजीव पुरी सीनियर अध्यापक हैं, जो पांच सालों के इंटेग्रेटिड कोर्सों के डीन समेत अन्य विभिन्न अहम ओहदों पर रह चुके हैं। इसके साथ पीयू में प्रोफेसर नीरज शर्मा ने कंट्रोलर परीक्षा शाखा के तौर पर पदभार संभाला है। वह कंप्यूटर साइंस विभाग में प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत हैं।
गौरतलब है कि प्रोफेसर शर्मा के पास अध्यापन का 29 साल का तुजुर्बा है। वह यूनिवर्सिटी में इस समय डीन कंप्यूटर साइंस फैकेल्टी के तौर पर कार्यरत हैं। वह कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा शाखा की प्रक्रियाओं को 2020 की नई शिक्षा नीति के साथ जोड़ा जाएगा। उधर सिविल इंजीनियरिंग विभाग से डॉ. गुरप्रीत सिंह सिद्धू को एडीशनल कंट्रोलर के तौर पर तैनात किया गया है, जो इस पद पर पहले तैनात डिप्टी रजिस्ट्रार धर्मपाल गर्ग की जगह लेंगे। इसी तरह से अन्य आदेशों में सिविल इंजीनियरिंग विभाग से डा. अनहद सिंह गिल को कोआर्डिनेटर एनएसएस के तौर पर तैनात किया गया है। वह प्रोफेसर ममता शर्मा की जगह लेंगे।