फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Illegal liquor recovered in Many places of Punjab

पंजाब भर में पुलिस की दबिश, हजारों लीटर लाहन पकड़ा, दर्जनों को धर दबोचा

Mon, 03 Aug 2020 12:10 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 03 Aug 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor recovered in Many places of Punjab
फिरोजपुर में दो जगह जमीन में दबाकर छिपाई थी अवैध शराब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पटियाला पुलिस ने रविवार को भी जिले भर में बड़े स्तर पर छापा मारकर अवैध शराब का कारोबार करने वालों का पर्दाफाश किया। इस मुहिम की अगुवाई खुद नवनियुक्त एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने की। उन्होंने बताया कि पटियाला पुलिस ने दो दिनों में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 31 मुकदमे दर्ज करके चार चालू भट्ठियां पकड़ीं हैं। 7420 लीटर से ज्यादा लाहन, 1212 बोतलें अवैध शराब बरामद की गई।

विज्ञापन


दुग्गल ने बताया कि पुलिस की टीमों की ओर से रविवार को विभिन्न स्थानों पर छापे के दौरान थाना जुल्कां के गांव हाजीपुर से चालू भट्ठियां पकड़ कर 2600 लीटर लाहन बरामद करके शीशा मसीह, रंगा मसीह और भिंदर को गिरफ्तार किया गया। मरौड़ी से 3000 लीटर से ज्यादा लाहन बरामद की गई। वहीं राजपुरा के नजदीक मनजीत ढाबे के पिछली साइड 600 लीटर कास्टिक सोडा भी बरामद किया गया।
विज्ञापन


थाना घग्गा पुलिस ने गांव डरौली के प्रकाश राम से 120 लीटर लाहन, कविता देवी से 65 लीटर लाहन, थाना समाना पुलिस ने अचराल खुर्द निवासी जसविंदर कौर से 70 लीटर, सोहन सिंह से 150 लीटर व भोला सिंह से 70 लीटर, मक्खन सिंह से 120 लीटर, मेलो से 100 लीटर लाहन और 15 बोतलें नाजायज शराब समेत गांव मरौड़ी के चन्ना सिंह से 35 बोतलें अवैध शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह थाना समाना पुलिस ने एक अज्ञात कार से 300 बोतलें हरियाणा से लाई नाजायज शराब, थाना कोतवाली पुलिस ने मनजिंदर सिंह निवासी भांखर व मिट्ठू निवासी भठलां से 300 बोतलें हरियाणा से लाई अवैध शराब, राजेश कुमार निवासी महिंदरा कालोनी पटियाला से 9 बोतलें, थाना अर्बन एस्टेट पुविस ने सतनाम सिंह निवासी शांति नगर से 80 बोतलें अवैध शराब की बरामद की हैं।

फरीदकोट में शराब, लाहन व चालू भट्टी समेत 13 गिरफ्तार 

जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद जिला पुलिस ने भी अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के सभी सात थाना क्षेत्रों की पुलिस ने 19 स्थानों पर छापे मारकर 181 बोतल शराब, 810 लीटर लाहन व एक चालू भट्टी समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छह आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। 

थाना कोतवाली पुलिस ने तीन, थाना सदर ने 2, थाना सादिक ने 2, थाना सिटी कोटकपूरा ने 2, सदर कोटकपूरा ने 3, थाना जैतो ने 5 व थाना बाजाखाना पुलिस ने 2 स्थानों पर छापे मारकर अवैध शराब व लाहन बरामद की है। सभी मामलों में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

होशियारपुर: भारी मात्रा में शराब बरामद, तीन तस्कर काबू
पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर की पुलिस ने गांव बजवाड़ा के निकट की नाकाबंदी के दौरान आरोपी दियाल चंद उर्फ दियाली निवासी बहादुरपुर को काबू कर उससे 36 हजार मिली शराब बरामद कर काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी तस्कर की एक्टिवा को भी कब्जे में ले लिया। सिटी पुलिस ने राकेश चंद निवासी सरूप नगर को काबू कर उससे 11 बोतल शराब की बरामद की है।  थाना गढ़शंकर की पुलिस ने अशोक कुमार निवासी नंगला को काबू कर 11 बोतल शराब की बरामद की है। 

बठिंडा: छह सौ लीटर कच्ची शराब समेत दो गिरफ्तार

प्रदेश में कच्ची शराब से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ने के बाद जिला पुलिस ने कच्ची शराब बेचने वाले तस्करों पर सख्ती करनी शुरू कर दी है। थाना सदर पुलिस ने मनप्रीत सिंह एवं जगसीर सिंह निवासी बस्ती नंबर-2 बीड तालाब बठिंडा को छह सौ लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार किया गया है।

थाना सदर के एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बीड तालाब बस स्टैंड के पास आरोपी मनप्रीत सिंह ने बड़ी मात्रा में कच्ची शराब रखी हुई है। जब छापा मारा गया तो वहां से आरोपी मनप्रीत को चार सौ लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार कर लिया। एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी जगसीर सिंह को गांव नरूयाना के बस स्टैंड के समीप से दो सौ लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार किया। थाना सदर के सब इंस्पेक्टर राजिंदरपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

श्री कीरतपुर साहिब में अवैध शराब का कारोबार जोरों पर
श्री कीरतपुर साहिब में अवैध शराब के कारोबार में पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी आई है। अवैध शराब पीकर नशेड़ी आए दिन हादसों की भेंट चढ़ रहे हैं। देखा जाए तो पिछले दिनों में कई व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। श्री कीरतपुर साहिब रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियों में ज्यादातर राजस्थान से आए प्रवासी अवैध शराब तथा अन्य नशे का कारोबार करते हैं, उनके धंधे में महिलाएं पूरा साथ देती हैं। 

झुग्गी से 24 बोतल शराब बरामद, महिला काबू 
श्री कीरतपुर साहिब पुलिस ने एक महिला को 24 बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया है। जांच अधिकारी एसआई नवदीप कौर ने बताया कि शनिवार शाम तकरीबन 5:30 बजे एएसआई जुझार सिंह एवं उनकी पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब चौक में नाका लगाया गया था। 

उन्हें सूचना मिली थी कि शन्नो निवासी राजस्थानी झुग्गी झोपड़ी बस्ती जिओवाल थाना श्री कीरतपुर साहिब अवैध शराब बेचने का धंधा करती है। सूचना के आधार पर एसआई नवदीप कौर के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने छापा मारा। उसकी झुग्गी से हिमाचल प्रदेश में बिक्री योग्य 24 बोतल संतरा मार्का अवैध देसी शराब बरामद की गई। 

महिलाएं सरेआम पैग बनाकर शराबियों को परोसती हैं। सैकड़ों मजदूर सुबह दारु का सेवन करके ही काम पर निकलते हैं। इनमें से कुछ सड़क पर गिरे मिलते हैं, कुछ झुग्गियों में ही शराब का सेवन कर गिर जाते हैं। हैरानी है कि प्रशासन की नाक तले यह धंधा वर्षों से चल रहा है। इसे रोकने में प्रशासन असमर्थ साबित हो रहा है। उधर, इस संबंध में डीएसपी रमिंद्रेर सिंह काहलों ने कहा कि अवैध शराब के कारोबारियों को पकड़ने के लिए धरपकड़ जारी है। 

घन्नौर में पुलिस का छापा, 750 लीटर लाहन और दो भट्टियां पकड़ीं
पटियाला के घन्नौर में शनिवार को पुलिस टीम ने छापा मारकर 750 लीटर लाहन, 2 चालू भट्टियां बरामद कर पांच मामले दर्ज किए। डीएसपी जसविंदर सिंह टिवाना ने बताया कि एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल के निर्देशों पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। गांव बघौरा में अलग-अलग स्थानों से 750 लीटर लाहन बरामद किया। 

मौके से दो चालू भट्टियां भी बरामद की है। रेशम सिंह को 200 लीटर लाहन, सतनाम सिंह को 100 लीटर लाहन सहित गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थाना घन्नौर में पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने कहा कि जिले में पूरी सख्ती की जा रही है। गैरकानूनी ढंग से काम करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

पठानकोट में महिला समेत 6 शराब तस्कर गिरफ्तार

पठानकोट पुलिस ने एक ही दिन में अवैध शराब के कारोबारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर 1.02 लाख एमएल शराब बरामद की और महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि, 1 व्यक्ति फरार हो गया। इस दौरान थाना सदर पुलिस की एसआई करिश्मा ने घरोटा निवासी कंसराज के घर रेड की और उसे साढ़े 37 हजार एमएल शराब सहित दबोच लिया। 

इसी तरह, सुजानपुर पुलिस ने प्रेम नगर निवासी शशि कुमार के घर छापा मारकर 22 हजार 500 एमएल शराब बरामद कर गिरफ्तार किया। इसके अलावा सुजानपुर के एएसआई सोमदत ने गांव शहर छन्नी निवासी मनोज कुमार को 15 हजार एमएल शराब सहित काबू किया। प्रेम नगर निवासी मनोज कुमार उर्फ बिट्टू के घर से 7500 एमएल शराब बरामद हुई लेकिन आरोपी भाग निकला। 

वहीं, थाना शाहपुरकंडी थाने में तैनात एएसआई नरेश कुमार ने रानीपुर डींगा निवासी कमलेश कुमारी को 6 हजार एमएल शराब बरामद कर गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना 2 पुलिस ने बेदी बजरी कंपनी निवासी जनक राज को ट्रक यूनियन के पास से 6750 एमएल शराब के साथ काबू किया। वहीं, थाना मामून पुलिस ने गांव बघार निवासी दिलचंद को अड्डा छतवाल के पास 7500 एमएल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

नूरपुरबेदी: अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

जहरीली शराब से कई मौतों के बाद पंजाब पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नूरपुरबेदी थाना प्रभारी जतिन कूपर की अध्यक्षता में स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक ही दिन में तीन शराब के मामले दर्जकर चार शराब तस्करों काबू कर मामला दर्ज कर लिया गया हे। 

थाना प्रभारी जतिन कपूर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब बिकने के लिए आ रही है। सूचना पर विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान उन्होंने पहला नाका नूरपुरबेदी बस स्टैंड के टी प्वाइंट पुलिस स्टेशन पर लगाया। यहां रोपड़ की तरफ से आ रही गाड़ी को रोका गया। जांच के दौरान गाड़ी से 60 बोतल शराब पकड़ी गई। 

आरोपी भूपिंद्र शर्मा निवासी समीरोवाल अपने गांव में शराब बेचने के लिए जा रहा था। दूसरे मामले में पुलिस ने चनौली के पास लगाए नाके के दौरान कार से 48 बोतल शराब बरामद कर मेहरबान उर्फ शाम और गुरबिंद्र सिंह उर्फ गोरा निवासी चनौली को गिरफ्तार किया है। तीसरे मामले में पुलिस चौकी कलवा की ओर से गांव कलवा से रूडूआना मार्ग पर एक फार्म के नजदीक लगाए गए नाके के दौरान अर्जन सिंह निवासी ऊपरली नलहोटी को 12 बोतल सहित काबू किया गया। थाना प्रभारी जतिन कपूर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed